Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार सुबह बदमाशों ने एक महिला अधिवक्ता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर भारी संख्या पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। बदमाशों की तलाश में पूरे शहर में नाकाबंद कर दी गई है। उधर, साथी अधिवक्ता की हत्या को लेकर जिला के वकीलों में रोष है।
सुबह दूध लेने के लिए गई थी महिला
जानकारी के मुताबिक मामले मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक अंजली गर्ग सुबह अपने घर से दूध लेने के लिए निकली थीं। लौटते समय घर के गेट पर अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। बताया गया है कि अंजली गर्ग अपने पति से अलग रहती थीं। वे वकालत भी करती थीं। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अपने पति से अलग रहती थी महिला
महिला के रिश्तेदारों और जानकारों ने बताया है कि कुछ समय पहले अंजली अपने पति से अलग हो गई थीं। इसके बाद संपत्ति को लेकर उनका अपने पति और ससुराल वालों से विवाद था। परिवार वालों ने बताया कि अंजली पूर्व में भी हत्या की आशंका जता चुकी थी। उधर महिला के साथ अधिवक्ताओं ने पुलिस से अधिकारियों से मुलाकात कर अपना विरोध जताया है।
महिला के ससुर को पुलिस ने हिरासत में लिया
मेरठ के एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि थाना टीपी नगर में एक महिला का अपने पति से तलाक के बाद संपत्ति कब्जेदारी और हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। महिला के परिवार वालों को आशंका है कि इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला के परिजनों ने तहरीर दे दी है। पुलिस ने शक के बाद महिला के ससुर को हिरासत में लिया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
18 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
19 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
22 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
22 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines