Corona Update: ताजमहल देखने आया अर्जेंटीना का पर्यटक कोविड पॉजिटिव, गलत नंबर देकर हुआ लापता
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Corona Update: चीन (China) में फिर से कोरोना (Covid-19) के विस्तार के बाद देश-दुनिया में हड़कंप मच गया है। भारत में भी कोरोना के मामले मिल रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले से सामने आया है। यहां ताजमहल (Taj Mahal) घूमने के लिए आया एक विदेशी पर्यटक (Argentinian Tourist) कोविड पॉजिटिव पाया गया है। इतना ही नहीं ये विदेशी पर्यटक अभी लापता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें उसकी खोज में लगी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक अर्जेंटीना का एक पर्यटक 26 दिसंबर को ताजमहल देखने के लिए आया था। ताजमहल में प्रवेश के दौरान उसकी कोविड जांच की गई थी। कुछ लक्षण दिखने के बाद विदेशी पर्यटक को ताज परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया था। अब उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन पर्यटक लापता है। आगरा के अधिकारियों ने बताया कि पर्यटक का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। उससे संपर्क नहीं हो रहा है।
UP | One international tourist who had come to visit Taj Mahal tested positive Covid on Dec 26. On testing positive in the antigen test, he wasn't allowed to enter the monument premises. We're trying to trace him as he gave us the wrong contact details: Dr Srivastava, CMO Agra pic.twitter.com/RDMAqUeLCN
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 28, 2022
आगरा स्वास्थ्य विभाग और आगरा की पुलिस अर्जेंटीना के कोविड पॉजिटिव नागरिक का पता लगाने का प्रयास कर रहे है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से कोविड अलर्ट जारी करने के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है। चीन और पूर्वी एशियाई देशों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी गई है।
आगरा के सीएमओ डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि ताजमहल घूमने आए एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक 26 दिसंबर को एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। उसे स्मारक परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया था। हम उसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उसने हमें गलत मोबाइल नंबर दिया था।
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों चीन से आगरा लौटा एक युवक भी कोविड पॉजिटिव पाया था। इसके अलावा कन्नौज में दुबई से लौटा युवक भी संक्रमित मिला था। इनके अलावा बिहार के गया एयरपोर्ट भी चार विदेशी (म्यांमार, थाईलैंड और इंग्लैंड) कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इन सभी को एक होटल में आईसोलेट किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: