योगी आदित्यनाथ का होली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का वेतन फरवरी में ही जारी करने का आदेश

Yogi Adityanath Holi Gift: उत्तर प्रदेश के हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को होली का तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैलरी और पेंशन जल्दी जारी करने का आदेश दिया है। इसे लोगों को होली के त्योहार पर बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी।

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath Holi Gift: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों और पेंशनरों को होली का तोहफा दिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनरों की पेंशन फरवरी महीने में ही जारी करने आदेश दिया है। ऐसा करके उन्होंने हजारों लोगों को होली के त्योहार पर बड़ी आर्थिक राहत दी है। नोटिफिकेशन जारी करके उस पर अमल करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश वित्त विभाग ने आदेश जारी किया

प्रदेश के वित्त विभाग की ओर जारी आदेश के अनुसार, 1 मार्च 2026 को रविवार का अवकाश है। 2 मार्च को होलिका दहन के मौके पर सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन लेट हो सकती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर और राज्यपाल की स्वीकृति से सैलरी समय से पहले जारी करने का फैसला किया गया है। संबंधित विभाग को आदेश की प्रति भेजी जा रही है।

28 फरवरी को सैलरी जारी की जाएगी

वित्त विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों, कर्मचारियों को उनका वेतन 28 फरवरी को ही दे दिया जाए। पेंशनरों को भी उनकी फरवरी माहक पेंशन का भुगतान 28 फरवरी को किया जाए। सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ कोषाधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि सरकारी आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहार पर असुविधा न हो।

विज्ञापन

कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को वेतन जल्दी मिलेगा

योगी सरकार ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी 2 मार्च से पहले वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने संबंधित अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिया है। महानिदेशक ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक, मिड डे मील अथॉरिटी और फाइनेंस कंट्रोलर को निर्देश दिया है कि 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली है। इसलिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, आउटसोर्स, कॉन्ट्रैक्ट और डेली वेज कर्मियों का वेतन भुगतान 2 मार्च से पहले ही सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ