CM Yogi Adityanath in Noida : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर जनपद में राष्ट्रनायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण और विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि नायक तो महाराणा प्रताप हैं, अकबर नायक नहीं हो सकता है। नायक छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, औरंगजेब नायक नहीं हो सकता।
सीएम योगी ने नोएडा में हुंकार भरते हुए कहा कि स्वदेश और स्वधर्म के प्रति समर्पण का क्या भाव होना चाहिए, इसका उदाहरण मध्य काल में महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्राप्त होता है। याद करिए, तनिक स्वार्थ के लिए सत्ता के सामने झुकने की प्रवृत्ति से न घबराकर उन्होंने स्वाभिमान और सम्मान के साथ-साथ स्वदेश और स्वधर्म के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।
यह भी पढे़ं : Video: अतीक के करीबी की तारीफ कर फंसे CM Yogi, पिंटू मुद्दे पर कांग्रेस-सपा ने घेरा
राष्ट्र नायकों का पूरा जीवन भारत माता को समर्पित था : सीएम योगी
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र नायक की श्रेणी में भारत के वहीं सपूत हैं, जिनका पूरा जीवन भारत माता के लिए समर्पित था। जिन्होंने स्वदेश और स्वधर्म के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। जिन्होंने घास की रोटी खानी मंजूरी की, लेकिन विधर्मी के सामने कभी झुकना मंजूर नहीं किया। उन राष्ट्र नायकों में महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंहजी महाराज का नाम आता है। स्वतंत्र भारत में इन राष्ट्र नायकों का आदर्श हम सब लोगों के लिए एक प्रेरणा है और इसी प्रेरणा के बल पर हम सब कुछ कर पाते हैं।
असली नायक महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज हैं : CM
सीएम योगी ने आगे कहा कि राष्ट्र नायकों का सम्मान हर हाल में होना चाहिए। जो लोग इन राष्ट्र नायकों को सम्मान नहीं दे पाते, वे किसी मानसिक विकृति के शिकार हैं, उन्हें उपचार की आवश्यकता है। राष्ट्र नायकों को बिना सम्मान दिए युवा पीढ़ी आगे नहीं बढ़ सकती, उन्हें प्रेरणा नहीं मिल सकती। नायक तो महाराणा प्रताप हैं, जिन्होंने अकबर को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। नायक तो छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, जिन्होंने औरंगजेब को बेमौत मरने के लिए मजबूर कर दिया था। इसलिए नायक महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, अकबर और औरंगजेब नहीं हो सकता।
यह भी पढे़ं : महाकुंभ में क्यों नहीं गए मोहन भागवत? अजय राय ने उठाए ये सवाल
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
3 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
7 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
18 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
20 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
20 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
21 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
21 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines