Video: अतीक के करीबी की तारीफ कर फंसे CM Yogi, पिंटू मुद्दे पर कांग्रेस-सपा ने घेरा

CM Yogi on Pintu Mahra Boatman Controversy: महाकुंभ खत्म होने के बाद सीएम योगी ने संसद में नाविक पिंटू मेहरा का जिक्र किया। मगर अब उस नाविक से जुड़ी चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं, जिसे लेकर विपक्ष भी सरकार पर हमलावर हो गया है।

Akhilesh Yadav and CM Yogi

CM Yogi on Pintu Mahra Boatman Controversy: हाल ही में संसद सत्र के दौरान एक नाविक की तारीफ करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुरी तरह से फंस गए हैं। सीएम योगी ने संसद में उसका नाम लिया और कुछ ही देर में नाविक की कुंडली सुर्खियों में आ गई। यह नाविक एक हिस्ट्रीशीटर निकला, जिसके संबंध अतीक अहमद से बताए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो नाविक का पूरा परिवार गैंगस्टर है और उसके घर के ज्यादातर सदस्य जेल जा चुके हैं।

संसद में बयान देते हुए सीएम योगी ने बताया था कि महाकुंभ में पिंटू मेहरा नाम के नाविक ने 30 करोड़ रुपए कमाए। हालांकि पिंटू मेहरा पर अब जो खुलासा हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। इसी के साथ सपा और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों को बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। देखें पूरा वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ