Claimed Dead Body As Alive And Took Pension For 12 Years: उत्तर प्रदेश के मेरठ से सरकारी कागजों के साथ धोखा करने का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने मृत महिला का फर्जी लाइफ सर्टिफिकेट बनवाकर 12 साल तक पेंशन की रकम हड़पता रहा। 2022 में शक होने पर तेजवंती से मिलकर उनके जीवित होने की पुष्टि करने का आदेश दिया गया। लाइफ सर्टिफिकेट का सत्यापन कराएं। खुलासा होने पर जांच शुरू की गई जिसके बाद आरोप सच साबित हो गए। टीपीनगर थाने में रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी की ओर से परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी ने बताया कि टीपीनगर के उत्तमनगर निवासी तेजवंती बहल पत्नी स्वर्गीय मेहरचंद पेंशनधारक थी। मार्च 2010 में तेजवंती ने आखिरी बार खुद रक्षा पेंशन संवितरण कार्यालय में पहुंचकर जीवित होने का सत्यापन कराया था। इसके बाद 2011 में परिजनों ने पीएल शर्मा जिला अस्पताल का लाइफ सर्टिफिकेट दाखिल करते हुए बताया कि तेजवंती बहल जीवित हैं। इस दस्तावेज के आधार पर पेंशन लगातार सुचारू रही। जांच में पीएल शर्मा की ओर से पिछले पांच साल के तमाम सर्टिफिकेट को फर्जी करार दे दिया।
टीपीनगर थाना पुलिस के साथ तेजवंती बहल के घर जांच के लिए टीम पहुंची। यहां पूछताछ की गई तो तेजवंती की पुत्रवधू कमलेश बहल ने उनके निधन की बात स्वीकार कर ली। टीम ने माना कि तेजवंती की मृत्यु वर्ष 2010 से 2011 के बीच हो चुकी थी और परिजन इसके बाद से धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज के माध्यम से पेंशन लेते रहे।
फर्जी दस्तावेज की जांच करने के आदेश
जिला अस्पताल का फर्जी लाइफ सर्टिफिकेट लगाकर परिवार लगातार 12 सालों से पेंशन ले रहा था। पुलिस इस बात की जांच करेगी कि जिला अस्पताल के नाम पर लाइफ सर्टिफिकेट को कैसे बनाया गया। जिला अस्पताल के किसी कर्मचारी की भूमिका है।
तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी कमल किशोर की तहरीर के आधार पर टीपीनगर थाने में मृत महिला तेजवंती बहल के बेटे अश्वनी कुमार, कमलेश बहल पत्नी अश्वनी बहन और रवि पुत्र अश्वनी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज समेत कई धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय अधिकारियों ने महिला के परिवारवालों को रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया। टीपीनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
10 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
16 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines