भाजपा नेता की सरेराह हत्या, तीन बदमाशों ने घेरकर की अंधाधुंध फायरिंग, सीसीटीवी में वारदात कैद

Crime News, Moradabad Crime News, UP Crime News, BJP Leader kills, murder in Moradabad, UP BJP

Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरुवार देर शाम एक भाजपा नेता अनुज चौधरी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन हमलावरों ने भाजपा नेता पर कई राउंड फायरिंग की। गंभीर हालत में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घर के सामने टहल रहे थे अनुज

जानकारी के मुताबिक वारदात मुरादाबाद के थाना मझोला स्थित पार्श्वनाथ हाउसिंग सोसायटी की है। बताया गया है कि अनुज स्थानीय राजनीति में सक्रिय नेता थे। उन्होंने संभल के असमोली ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना का एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में 30 वर्षीय अनुज को एक अन्य व्यक्ति के साथ अपने अपार्टमेंट के बाहर टहलते हुए देखा गया। तभी बाइक पर आए तीन लोगों ने उन पर कई बार राउंड फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1689805930026950656

स्वतंत्र देव सिंह के करीबी थे

अनुज चौधरी के परिवार वालों ने हत्या के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के मुताबिक, परिवार ने हत्या में शामिल होने के शक को लेकर अमित चौधरी और अनिकेत का नाम बताया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अनुज भाजपा के कद्दावर नेता स्वतंत्र देव सिंह के करीबी थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1689696501411495937

हमलावरों की तलाश में लगीं 5 टीमें

मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि अनुज चौधरी को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। अनुज को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो पक्षों के बीच आपसी दुश्मनी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ