Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

बिजनौर में प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, पुलिस कर रही तलाश

बिजनौर के किरतपुर इलाके की रहने वाली अमरीन ने अपने प्रेम-प्रसंग के चलते अपने ही पति की हत्या करा दी। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरन्त वहां पहुंची और व्यक्ति का शव बरामद किया, जिसको कई गोली मारी गई थीं। पुलिस पूरे मामले की तलाश कर रही है।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Apr 30, 2025 10:45
Bijnor
Bijnor

उत्तरप्रदेश के बिजनौर शहर के किरतपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी अमरीन ने अपने प्रेम-प्रसंग के चलते अपने ही पति की हत्या करा दी। अप्रैल की 28 तारीख की शाम को बिजनौर पुलिस को एक व्यक्ति ने घटना की सूचना दी कि उनके खेत के पास गोली चलने की आवाज सुनाई दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति का खून से लिपटा शव मिला, जिसको कई गोली मारी गई थीं।

क्या है पूरा मामला

---विज्ञापन---

बता दें कि पुलिस को खेत में पड़ा मिला मृतक की पहचान किरतपुर के रहने वाले 22 वर्षीय फारूक के रूप में हुई। पुलिस ने छानबीन शुरू की, तो जानकारी मिली कि मृतक की पत्नी अमरीन का लगभग 5 साल से मेहरबान नाम के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फारूक को पत्नी पर शक था और इस बात को लेकर अक्सर फारूक पत्नी के साथ मारपीट करता था। पत्नी ने प्रेमी संग मेहरबान को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर बनाई योजना

---विज्ञापन---

पत्नी ने अपने प्रेमी संग पति को जान से मारने का पूरा प्लान बना लिया था। इसी के तहत फारूक को बियर पिलाने के बहाने मेहरबान और उसका एक साथी जंगल में ले गए। जहां पर उसको लगभग पांच गोली मारी गई और इसके बाद पत्थर से भी उस पर वार किए गए।

पुलिस की तलाश जारी

बता दें कि वहीं मृतक के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान मेहरबान व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी पत्नी अमरीन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और सर गर्मी से उसकी तलाश जारी है। मृतक की भतीजी शबाना ने आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।

First published on: Apr 30, 2025 10:42 AM

संबंधित खबरें