दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत; UP के बिजनौर में भीषण हादसा, झारखंड से लौट रही थी बारात

Barat Accident in Bijnor: दुल्हन लेकर लौट रही बारात हादसे का शिकार हो गई और एक झटके में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसा उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुआ। 7 लोगों की जान गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Bijnor Accident

बिजनौर हादसे में मारे गए लोग।

विज्ञापन

Bijnor Road Accident: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। एक कार ने थ्री व्हीलर को जोरदार टक्कर मारी और वह सड़क किनारे खाई में गिर गया। बारात झारखंड से लौट रही थी, लेकिन बिजनौर के पास हादसे का शिकार हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

हादसे में 2 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मरने वाले लोग धामपुर थाना क्षेत्र के गांव तिबड़ी के रहने वाले थे। मरने वालों में 4 पुरुष, 2 महिलाएं और एक लड़की शामिल हैं। हादसा थाना धामपुर के तहत आने वाले देहरादून-नैनीताल नेशनल हाईवे-74 के फायर स्टेशन के पास हुआ।

विज्ञापन

मरने वालों में 6 लोग एक परिवार के

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थ्री व्हीलर को तेज स्पीड से रही क्रेटा कार ने पीछे से टक्कर मारी। थ्री व्हीलर के ड्राइवर भी हादसे में मारा गया। थ्री व्हीलर में सवार लोग झारखंड में शादी करके दुल्हन लेकर वापस अपने गांव तिबड़ी आ रहे थे। मृतकों में 65 वर्षीय खुर्शीद, उसका बेटा 25 वर्षीय विशाल, 22 साल की पुत्रवधू खुशी, 45 साल की मुमताज, 32 साल की रूबी और 10 वर्षीय बुशरा शामिल है। विशाल की शादी थी और खुशी उसकी दुल्हन बनी थी।

विज्ञापन

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा सभी ने दम

दूल्हा-दूल्हन और परिजन झारखंड की ट्रेन से रात करीब 1:30 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर उतरे। वहां से टेंपो में सवार होकर अपने गांव तिबड़ी जा रहे थे, लेकिन धामपुर नगीना रोड पर फायर स्टेशन के पास पहुंचे तो पीछे से क्रेटा कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल 6 लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। थ्री व्हीलर चालक अजब को जब बिजनौर लाया जा रहा था, तब उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल क्रेटा सवार शेरकोट निवासी सोहेल अल्वी और अमन की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ