Train Accident: एक और ट्रेन हादसा! डिरेल करने की साजिश; पुणे से नागपुर जा रही थी पैसेंजर एक्सप्रेस

Train Accident in Madhya Pradesh: पुणे-नागपुर ट्रेन अचानक बीच रास्ते में रुक गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेलवे ने जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। हादसा मध्य प्रदेश में घने जंगल के बीच हुआ, क्योंकि ट्रेन के चक्के में लोहे की एक चीज फंस गई थी। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Pune Nagpur Train Accident

ट्रेन के चक्कों में कुछ फंसने के कारण वह डगमगा कर उतर गई।

Pune Nagpur Express Train Derail: देश में एक और ट्रेन डिरेल करने की साजिश हुई है। मध्य प्रदेश के बॉर्डर एरिया में पुणे-नागपुर ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई, लेकिन अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। दरअसल, ट्रेन के चक्कों में मालगाड़ी का गेट फंस गया था, जिस वजह से ट्रेन डगमगा गई और झटके खाकर रुक गई। गनीमत रही कि ट्रेन पटरी से उतरी नहीं या पलटी नहीं, लेकिन कई घंटे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। घने जंगल के बीच यात्री फंसे रहे और आज सुबह मरम्मत होने के बाद ट्रेन को नागपुर के लिए रवाना किया गया। आज सुबह करीब 4:50 बजे ट्रेन माना स्टेशन से नागपुर के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी पर पड़ा था मालगाड़ी के गेट का टुकड़ा

रिपोर्टर से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे-नागपुर AC एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22123 शनिवार रात करीब डेढ़ बजे हादसे का शिकार हुई। मूर्तिकापुर से आगे जीतापुर में अकोला बडनेरा के बीच हादसा हुआ। ट्रेन के H1 फर्स्ट AC डब्बे के नीचे चक्कों में मालगाड़ी ट्रेन का गेट फंस गया था। बताया जा रहा है कि पटरी पर मालवाहक ट्रेन का गेट पड़ा था, जो चक्कों में फंस गया। यह गेट पटरी पर कैसे पहुंचा? अभी इसकी जांच की जा रही है, लेकिन चक्के में गेट फंसने से H1 फर्स्ट क्लास का पानी टैंक एवं AC टैंक समेत वॉटर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है।

विज्ञापन

रेल मंत्री ने तलब की हादसे की जांच रिपोर्ट

रेल कर्मियों ने नजदीकी रेलवे स्टेशन मूर्तिजापुर से गैस कटर मंगाकर चक्के में फंसे गेट को काटकर निकाला। इसके बाद ट्रेन को नागपुर के लिए जाने दिया गया। वहीं हादसे के दौरान पुणे-नागपुर रूट पर दौड़ने वाली ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। करीब 2 घंटे के बाद ट्रेन को महाराष्ट्र के माना स्टेशन पर ले जाया गया। माना स्टेशन पर ट्रेन की मरम्मत के बाद सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर नागपुर के लिए रवाना किया गया। हादसे की जानकारी रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाई गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ