Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

जूता चुराई रस्म ने कराई लड़ाई! साली ने कहा ‘भिखारी’ तो भड़क उठा दूल्हा, हो गया बवाल

बिजनौर में शादी समारोह के दौरान जूता चुराई की रस्म विवाद में बदल गई। बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हा शादी की जगह थाने पहुंच गया। आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को बंधक बनाकर मारपीट की।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Apr 6, 2025 20:29

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शादी समारोह के दौरान जूता चुराई की रस्म में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। दूल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया और उनकी पिटाई कर दी। दूल्हे का आरोप है कि उसे “भिखारी” कहे जाने के बाद झगड़ा शुरू हुआ।

थाने पहुंचा दूल्हा

जानकारी के अनुसार, देहरादून से दूल्हा साबिर बारात लेकर बिजनौर पहुंचा था। जूता चुराई की रस्म के दौरान दूल्हन की बहन ने जूता छुपा लिया और इसके बदले 50 हजार रुपये की मांग की। दूल्हे ने 5 हजार रुपये दिए, लेकिन यह बात दूल्हन पक्ष को नागवार गुज़री।

---विज्ञापन---

दूल्हे का कहना है कि 5 हजार रुपये देने पर दुल्हन के परिजनों ने उसे “भिखारी” कह दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दूल्हे को एक कमरे में बंद कर दिया गया और उसके पिता सहित कई रिश्तेदारों को बंधक बना लिया गया। मारपीट भी की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

दुल्हन के परिजनों ने की मारपीट?

आरोप है कि दुल्हन के भाई, उसके ताऊ और उनके बेटे समेत बाहर से आए लोगों ने मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को थाने लेकर आई। यहां दूल्हे ने बताया कि उन पर डंडों और मुक्कों से हमला किया गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौता कराया। फिलहाल मामला शांत है और शादी की रस्में दोबारा शुरू करवा दी गई हैं।


वहीं, दुल्हन के भाई का कहना है कि दूल्हे के भाई ने कहा था कि “तुम लोगों ने हमें कोई सोना नहीं दिया”, जिसके बाद मामला बिगड़ गया। उनका कहना है कि जब दूल्हे के भाई ने धमकी दी, तो ऐसे में हम अपनी बहन को कैसे भेज देते?

First published on: Apr 06, 2025 08:29 PM

संबंधित खबरें