नाबालिग लड़की को घर के अंदर से उठा ले गए छह बदमाश, फिर किया 'गंदा काम'

Crime News, Jaunpur Crime News, Jaunpur Latest News, UP Crime News, UP News

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Crime News: उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दबंगों ने कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की को उसके घर से अगवा कर लिया। इसके बाद उसे एक सुनसान इलाके में ले गए। जहां उसके साथ छह आरोपियों ने छेड़छाड़ की। वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सभी आरोपियों की हुई पहचान

जानकारी के मुताबिक, घटना 14 अगस्त को मछलीशहर क्षेत्र की है। आरोपियों की पहचान आशीष, विक्की, गोरे, प्रमोद, पप्पू और शेषमणि के रूप में हुई है। जिले के एसपी अजय पाल शर्मा ने बताया कि सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

विज्ञापन

धमकी देकर किशोरी को छोड़ा

बताया गया है कि जौनपुर के मछलीशहर इलाके में एक नाबालिग लड़की अपने घर में थी। आरोप है कि छह लड़के उसके घर में घुस आए और उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। आरोपियों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बना लिया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो

किशोरी और उसकी मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी थी। साथ ही उसके वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। किशोरी ने बताया कि इसके बाद भी आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने दिया ये बयान

वीडियो को देखकर किशोरी और उसकी मां ने पुलिस से मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ