AMU News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में एक छात्र को सस्पेंड किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। निलंबित किए गए छात्रों के साथियों ने शुक्रवार की नमाज के बाद कैंपस में ‘अल्लाह-हू-अकबर और नारा-ए-तकबीर’ के नारे लगाए। नारे लगाने वाले छात्र गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की वर्दी पहनकर धार्मिक नारे लगाने वाले छात्र के निलंबन को वापस लेने की मांग कर रहे थे।
छात्रों ने अपने साथी छात्र वाहिदुज्जमा का निलंबन रद्द करने की मांग की। इस संबंध में छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को एक ज्ञापन भी सौंपा। बता दें कि यूनिवर्सिटी में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान धार्मिक नारे लगाने वाले छात्र वाहिदुज्जमा को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया और पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।
और पढ़िए – संजय राउत ने किरीट सोमैया और नारायण राणे को बताया BJP के ‘पोपटलाल’, कहा- इन्हें कोर्ट में घसीटूंगा
छात्रों ने मार्च भी निकाला
छात्र के निलंबन के आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर साथी छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शुक्रवार की नमाज के बाद जामा मस्जिद से बाबा सैयद गेट तक एक विरोध मार्च निकाला। जानकारी के मुताबिक, दोनों समुदायों के छात्रों ने धार्मिक नारेबाजी में भाग लिया था।
और पढ़िए – बैंकिंग क्षेत्र स्थिर, अडानी समूह को दिए कर्ज पर RBI ने दी सफाई
वायरल हो रहा नारेबाजी वाला वीडियो
NCC कैडेट के नारे लगाने का वीडियो अब वायरल हो गया है। बाद में कुछ और वीडियो वायरल हुए, जिनमें हिंदू समुदाय के छात्र धार्मिक नारे भी लगा रहे थे।
एएमयू के प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि छात्र अपने मन की बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन उन्हें कानून का पालन करना चाहिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
24 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
5 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
15 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
15 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
16 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines