Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

अब किसके साथ रहेगी होने वाले दामाद के साथ फरार महिला? पढ़ें बेटी की शादी पर क्या बोली

अलीगढ़ से फरार महिला को होने वाले दामाद संग पुलिस ने पकड़ लिया है। पकड़े जाने के बाद महिला ने साफ किया है कि अब वह किसके साथ रहेगी। इसके साथ घर से जेवर और पैसे ले जाने के आरोप पर भी जवाब दिया है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Apr 16, 2025 19:27

अनिल चौधरी/अलीगढ़

अलीगढ़ से फरार हुई एक महिला को उसके होने वाले दामाद के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक ओर जहां महिला ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर उसने यह भी साफ कर दिया है कि अब वह किसके साथ रहना चाहती है।

---विज्ञापन---

मीडिया से बातचीत में महिला ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए जब महिला से पूछा गया कि अब वह किसके साथ रहेगी, तो उसने स्पष्ट रूप से कहा, “अब मैं राहुल के साथ ही रहूंगी। मैं जिसके साथ भागकर गई थी, उसी के साथ रहना चाहती हूं।” पति के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा, “वह अब अपने बच्चों के साथ रहेगा।”

बेटी की शादी पर क्या बोली महिला?

जब उससे बेटी की शादी के बारे में पूछा गया तो उसने बेपरवाही से जवाब दिया, “कोई बात नहीं, चले गए तो चले गए, बस!” महिला ने यह भी कहा कि उन्हें ठीक से याद नहीं कि वे किस शहर में गए थे। “हमें जब पता चला कि पुलिस हमारे पीछे है, तो हम वापस आ गए,” उसने बताया।

---विज्ञापन---

महिला ने आगे कहा, “हम एक रुपया लेकर भी नहीं गए थे। मैं सिर्फ मोबाइल और 200 रुपये लेकर निकली थी।” अंत में महिला ने दोबारा साफ किया कि वह राहुल के साथ ही रहेगी और उसी से शादी करेगी।

First published on: Apr 16, 2025 07:25 PM

संबंधित खबरें