Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

फरार सास दामाद की नई फोटो आई सामने, पुलिस ने दोनों को किया है गिरफ्तार

फरार सास और दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद दोनों की पहली फोटो सामने आई है।

Author
Edited By : Avinash Tiwari Updated: Apr 16, 2025 17:52

अलीगढ़ से फरार सास और दामाद को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को नेपाल बॉर्डर के पास से पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। सामने आई फोटो में दोनों थाने में पुलिस की मौजूदगी में दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ जहां सास साड़ी पहनकर बैठी दिखाई दे रही हैं तो वहीं दामाद शर्ट-पैंट पहनकर खड़ा दिखाई दे रहा है।

सास ने पति पर लगाए आरोप

वहीं दामाद के साथ भागी सास ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह शक करता था और मारपीट करता था, जब उसने इस बात को अपने होने वाले दामाद से शेयर की तो दोनों ने भागने का फैसला कर लिया। अब दोनों अलीगढ़ के पुलिस स्टेशन में लाए गए हैं , जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है।

---विज्ञापन---

होने वाली सास की परेशानी सुनकर दामाद राहुल ने उसका साथ देने और साथ फरार होने का फैसला लिया। 16 अप्रैल को बेटी की शादी थी और इसी दिन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस के सवालों का जवाब दे रहे हैं।

बेटी ने लगाये थे गंभीर आरोप

होने वाले दामाद के साथ फरार होने महिला की बेटी ने अपनी मां पर कई गंभीर आरोप लगाये थे।बेटी का कहना था कि उसकी मां ने घर में रखे लाखों के जेवर, लाखों कैश लेकर घर से फरार हो गई है। इसके साथ ही महिला एक पति ने आरोप लगाया कि उसे पहले से ही शक था। दोनों घटों आपस में बात करते थे। दोनों एक साथ करीब पांच दिन रह भी चुके थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें :वापस तो लौटी लेकिन जिद पर अड़ी है सास, दामाद के साथ भागने पर क्या कहा?

महिला के पति का बयान

होने वाले दामाद के साथ फरार होने वाली महिला के पति ने कहा कि वह घटों राहुल से बात करती थी। मुझे लगा कि शादी हो जाने के बाद वह सुधर जाएगी लेकिन शादी से पहले ही वह फरार हो गई है। पति का कहना था कि दोनों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सामने लाया जाए।

 

First published on: Apr 16, 2025 05:15 PM

संबंधित खबरें