---विज्ञापन---

वापस तो लौटी लेकिन जिद पर अड़ी है सास, दामाद के साथ भागने पर क्या कहा?

अलीगढ़ से फरार सास और होने वाले दामाद को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। महिला ने होने वाले दामाद के साथ भागने के पीछे का कारण बताया है। इसके साथ ही उसने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

---विज्ञापन---

अलीगढ़ से फरार सास और दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों ने अपना मोबाइल फोन ऑन किया, पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा और दोनों को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।

सास ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी बेटी के होने वाले पति के साथ भागी सास ने पुलिस को दिए बयान में चौंकाने वाली बात बताई। महिला का कहना है कि राहुल (बेटी का होने वाला पति) के साथ उसकी बेटी की शादी तय की गई थी, लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही उसका पति उस पर शक करने लगा और मारपीट करता था।

---विज्ञापन---

जिद पर अड़ी है सास

दोनों को अलीगढ़ के पुलिस स्टेशन पर लाया गया है, जहां दोनों के घर वाले मौजूद हैं। हालांकि सास अपने दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है वहीं दामाद भी अब सास के साथ ही रहने की बात कह रहा है। पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : फरार सास दामाद की नई फोटो आई सामने, पुलिस ने दोनों को किया है गिरफ्तार

---विज्ञापन---

बेटी ने लगाए थे गंभीर आरोप

फरार महिला की बेटी 16 अप्रैल को होने वाली थी, इससे पहले ही 6 अप्रैल को महिला अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। बेटी ने आरोप गया कि घर में रखे पैसे, और जेवर लेकर वह फरार हो गई। जिसके बाद उसके पास चाय पीने के भी पैसे नहीं बचे हैं। मां के फरार होने के बाद बेटी की तबीयत भी खराब हो गई थी।

पुलिस लगातार कर रही थी तलाश

दोनों तरफ के परिजनों द्वारा लगातार इस मामले में कार्रवाई की मांग हो रही थी और तरह-तरह के आरोप लगाये जा रहे थे। इसके बाद पुलिस पर दोनों को जल्द पकड़ने का दबाव था। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही थी लेकिन दोनों पकड़ में नहीं आ रहे थे। बताया जा रहा है कि अब पुलिस ने दोनों को नेपाल के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 16, 2025 05:00 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola