Alien Like Child Born in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऐसा बच्चा जन्मा है, जिसे देख डॉक्टर और प्रसूता के परिवार वाले भी हतप्रद हैं। दावा है कि बच्चा सामान्य बच्चों से बिल्कुल अलग है। लोगों ने तो उसे एलियन तक कह दिया है। बच्चे के जन्म के बाद मामला दुर्लभ होने के कारण डॉक्टरों ने अपने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। साथ ही डॉक्टरों ने अपील की है कि बच्चे के परिवार के बारे में कोई भी जानकारी किसी से शेयर न की जाए। क्योंकि इससे परिवार पर असर पड़ सकता है।
सामान्य से बिल्कुल अलग है बच्चा
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये बच्चा बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में जन्मा है। 31 अगस्त की रात यहां के एक गांव की रहने वाली महिला को प्रसव पीड़ा के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जब महिला की डिलिवरी कराई तो वे हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि बच्चा सामान्य बच्चों से बिल्कुल अलग है। उसका शरीर, उसकी आंखें और उसका मुंह पूरी तरह से भिन्न है। उसकी त्वचा भी सफेद रंग की है।
यह भी पढ़ेंः दौसा में जन्मा ऐसा बच्चा, ‘दर्शन’ के लिए उमड़ी भीड़, लेकिन अफसोस…, जानें पूरा मामला
डॉक्टरों ने लिए बच्चे के सैंपल
जब ये बात महिला के परिवारवालों को बताई गई तो उनके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। उनको खुद समझ में नहीं आ रहा कि वो करें तो क्या करें। रिपोर्ट की मानें तो बच्चे के रोने की आवाज भी सामान्य बच्चों से अलग है। हालांकि तीन दिन तक भर्ती रहने के बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे के कई सैंपल लेकर विभिन्न जांचों के लिए भेजे हैं। चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि बच्चे और परिवार की कोई भी पहचान उजागर नहीं की जाए।
यह भी पढ़ेंः बकरी ने जन्मा इंसान जैसा बच्चा, सभी के उड़े होश, वीडियो वायरल
दौसा में जन्मा था ‘गणेश’ जैसा बच्चा
बता दें कि अगस्त माह की शुरुआत में राजस्थान के दौसा जिले में भी एक अनोखा बच्चा जन्मा था। अलवर जिले की एक महिला को दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पैदा हुआ बच्चा आकर्षण का केंद्र बन गया था। बताया गया था कि बच्चे की शक्ल भगवान गणेश की तरह थी, लेकिन अफसोस की बात ये रही कि जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत हो गई थी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
8 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
23 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines