हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मृतक BLO के परिजनों को अखिलेश यादव ने दिया चेक, BJP को बताया माफिया जीवी पार्टी

बिहार के बाद अब देशभर में एसआईआर लागू हो चुका है। इसको लेकर विवाद भी बढ़ता जा रहा है। अखिलेश यादव ने एक बार एसआईआर पर निशाना साधा है। साथ ही अखिलेश ने मृतक बीएलओ को आर्थिक सहायता के लिए चेक दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
अखिलेश यादव

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर मतदाता विशेष पुनरीक्षण (SIR) पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी दोनों मिले हुए हैं। तंज कसते हुए कहा कि SIR कराने की जल्दी क्यों है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को सहायक बनाया गया है।

लखनऊ में शनिवार को अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान अखिलेश यादव ने मलिहाबाद के मृतक BLO विजय कुमार वर्मा की पत्नी और बेटे को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा। अखिलेश यादव ने कहा कि बीएलओ विजय कुमार की मौत ड्यूटी के दौरान ही हुई। अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह ड्यूटी पर ना दिखाएं।बहुत सारे बीएलओ को जानकारी नहीं है। बिना ट्रेनिंग की एसआईआर की प्रक्रिया का काम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: SIR के अंतिम चरण में अखिलेश की सख्त निगरानी, जिलावार सौंपी 44 नेताओं को जिम्मेदारी

विज्ञापन

बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी माफिया जीवी पार्टी है। आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने नोएडा की कंपनी हायर कर रखी है जो काम कर रही है, जो हर विधानसभा का डाटा कलेक्ट करके बीजेपी के लिए काम कर रही है। कहा कि बीजेपी संसाधन में बहुत मजबूत है। कहा कि जब फाइनल वोटर लिस्ट आयेगी, उसमें समाजवादी पार्टी की वोटरों के नाम काटे होंगे। बीजेपी के एक भी नाम नहीं काटे जाएंगे।

यह भी पढ़ें: ‘जनता को उलझा रहे…’, SIR मुद्दे को लेकर भाजपा पर भड़के अखिलेश यादव, तेजस हादसे पर कही ये बात

विज्ञापन

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री की एक भी स्पीच माफिया शब्द के बगैर पूरी नहीं होती है। कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री कहते हैं कि 2017 से पहले 1 डिस्ट्रिक 1 माफिया कहते रहते हैं। अभी हमने 1 डिस्ट्रिक माफिया दिखाया है। कहा कि जौनपुर के इस माफिया का क्या करेंगे। अखिलेश यादव ने माफिया धनंजय सिंह की जांच की मांग की। साथ ही कहा कि ये जमाना बुलडोजर का है,
सीबीआई का नहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola