Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

BJP को मानसून ऑफर देकर ट्रेंड हुए अखिलेश, यूजर्स बोले- अंबानी की शादी से लौटते ही बावले हुए भैया

Akhilesh Yadav Trend on Social Media: अखिलेश यादव आज सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने भाजपा को एक बार फिर मानसून ऑफर दिया है, जिसके यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। देखिए अखिलेश के ट्वीट पर यूजर्स रिएक्शन...

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Jul 18, 2024 13:01
Akhilesh Yadav Press Conference
यूपी विधानसभा में कौन होगा नेता प्रतिपक्ष?

Akhilesh Yadav Monsoon Offer Social Reactions: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर मानसून ऑफर दिया है। उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखी कि 100 विधायक लाओ, सरकार बनाओ। उन्होंने यह ऑफर भाजपा को दिया है। खासकर यह ऑफर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए है, क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनका मनमुटाव चल रहा है।

हालांकि अखिलेश यादव ने इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन विधानसभा सेशन से ठीक पहले एक बार फिर भाजपा को ऑफर देकर अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो गए हैं। यूजर्स भी अखिलेश यादव के ट्वीट के मजे लेते हुए दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि अखिलेश यादव के ट्वीट पर किस तरह के कमेंट किए जा रहे हैं?

---विज्ञापन---

 

UP भाजपा में काफी समय से गहराया विवाद

बता दें कि उत्तर प्रदेश भाजपा में काफी समय से विवाद गहराया हुआ है। भाजपा में कुर्सी की लड़ाई जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के बीच टकराव चल रहा है। सरकार बड़ी है या संगठन, इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है। भाजपा पर अपनी ही पार्टी के अंदर तोड़-फोड़ की राजनीति करने के आरोप लगे हैं। भाजपा में चल रही इसी उठापटक पर विपक्षियों की कड़ी नजर है और वे कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी का नतीजा अखिलेश यादव का मानसून ऑफर है।

 

केशव प्रसाद मौर्य ने भी दिया था बयान

बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने भी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि समाजवादी पार्टी के बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, भाजपा और इसका संगठन दोनों काफी मजबूत हैं। उत्तर प्रदेश में अब आपके गुंडाराज की वापसी संभवन नहीं। साल 2027 में भी भाजपा मिशन 2017 दोहराएगी। केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट पर अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने कमेंट भी किया था।

 

 

 

 

First published on: Jul 18, 2024 12:28 PM

संबंधित खबरें