Agra House Collapse: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) में आई आपदा से हर कोई वाकिफ है। यहां मकानों और इमारतों के दरकने के बाद बड़े पैमाने पर लोगों को विस्थापित किया गया। सर्वे के बाद घरों को असुरक्षित घोषित करते देते हुए ‘लाल निशान’ लगाए गए।

विज्ञापन

अब ऐसा ही उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले में देखने को मिल रहा है। 26 जनवरी को टीला माईथान इलाके में तीन घरों के धंसने के बाद यहां के 30 घरों पर ‘असुरक्षित’ लाल निशान लगाए गए हैं।

विज्ञापन

26 जनवरी को धंसे थे तीन मकान

जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित टीला माईथान इलाके में एक धर्मशाला के बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। इसी दौरान यहां तीन घर धंस (Agra House Collapse) गए। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसके पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद शासन की ओर से मामले की जांच के आदेश दिए गए। अब सामने आया है कि प्रशासन ने यहां के 30 घरों को असुरक्षित घोषित किया है।

विज्ञापन

पहले बिजली काटी, अब पानी की सप्लाई बंद

बताया गया है कि इसी शुक्रवार को प्रशासन की ओर से यहां बिजली सप्लाई काट दी। जबकि शनिवार को पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। एसडीआरएफ की टीम ने 30 असुरक्षित घरों से सामान निकालना शुरू कर दिया है। ऐसे में लोगों में दहशत और नए घर का संकट खड़ा हो गया है। इतना ही नहीं, यहां रहने वाले एक शख्स का कहना है कि उसने कुछ समय पहले ही अपना नया घर बनवाया है। उस पर भी निशान लगा दिया है।

विज्ञापन

पहले अलीगढ़, फिर बागपत-इटावा, अब आगरा

बता दें कि उत्तराखंड के जोशीमठ के बाद उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में मकानों के दरकने का मामला सामने आया था। सबसे पहले अलीगढ़ जिले के कुछ मकानों में दरारें आईं। इसके बाद यूपी के ही बागपत जिले में मकानों में दरारें देखी गईं। इन दोनों जिलों के बाद इटावा में एक साथ 15 घर दरक गए। अब 26 जनवरी को आगरा में एक साथ तीन मकान धंस गए, जिसके बाद 30 मकानों को असुरक्षित घोषित किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ