Public Holiday 2024: इस बार नवंबर में खूब छुट्टियां रहेंगी। दिवाली और छठ के बाद यूपी के स्कूलों में फिर 2 दिन के सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है। 15 नवंबर शुक्रवार और 20 नवंबर बुधवार को सार्वजनिक दफ्तर, ऑफिस और बैंक बंद रहेंगे। 15 नवंबर को यूपी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर योगी सरकार ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। इसके अलावा बैंक भी बंद रहेंगे। 20 नवंबर को यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए 9 सीटों पर वोटिंग होगी। इसको लेकर प्राइवेट दफ्तर, सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक आदि बंद रहेंगे। हालांकि पूरे यूपी के जिलों में आदेश लागू नहीं होंगे। उन्हीं जिलों में छुट्टी रहेगी, जहां पर वोटिंग होनी है।
यह भी पढ़ें:केरल सरकार का बड़ा एक्शन, ‘कलेक्टर ब्रो’ समेत दो IAS अफसर सस्पेंड; जानें वजह
बता दें कि 20 नवंबर को करहल, सीसामऊ, गाजियाबाद, फूलपुर, कुंदरकी, कटेहरी, मझवां, मीरापुर और खैर सीट पर मतदान होना है। जिसकी वजह से कानपुर शहर, मैनपुरी, फूलपुर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मिर्जापुर, अलीगढ़, अंबेडकर नगर और मुजफ्फरनगर में छुट्टी रहेगी। मतदाता आराम से वोटिंग कर सके, इसलिए सरकार ने फैसला लिया है। इससे पहले दिवाली के त्योहार पर भी 3 दिन की छुट्टी की घोषणा की गई थी। इसके बाद 7 नवंबर को भी छठ पूजा पर छुट्टी की घोषणा हुई थी। अब दो दिन फिर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। 17 नवंबर को रविवार है। इस दिन फिर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
अगले साल भी खूब मिलेंगी छुट्टियां
अगले साल 2025 में भी खूब छुट्टियां रहेंगी। लंबी छुट्टी पर जाने की सोच रहे लोगों को 2025 में एक साथ 4-5 छुटियां मिलेंगी। साल 2025 में 12 लॉन्ग वीकेंड होंगे। साल की शुरुआत में जनवरी में जमकर छुट्टियां मिलने वाली हैं। वहीं, साल के अंत में दिसंबर के महीने में लंबी छुट्टियां मिलेंगी। 11 जनवरी 2025 को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 12 जनवरी 2025 को रविवार है। जिसके कारण छुट्टी रहेगी। 14 जनवरी 2025 को मंगलवार और पोंगल/मकर संक्रांति का त्योहार होने की वजह से छुट्टी रहेगी। फरवरी महीने में भी 4 दिन छुट्टी रहेगी।
यह भी पढ़ें:दिन में मजदूरी, रात में हथियार तस्करी… दिल्ली पुलिस ने चलाया Operation ‘Eagle’, 18 बदमाश पकड़े
संबंधित खबरें
CM योगी का ऐलान, प्रयागराज के कसारी-मसारी का नया नाम होगा 'श्रीकृष्ण पुरी'
2 hrs agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
3 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
10 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
11 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
12 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
12 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
13 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
23 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
1 day ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines