Adani Wilmar Group: हिमाचल में अडाणी ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, कंपनी के स्टोर्स पर GST की छापेमारी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Adani Wilmar Group: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) कर विभाग ने अडाणी ग्रुप (Adani Group) के खिलाफ बुधवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। कर विभाग ने परवाणू में अडाणी विल्मर ग्रुप (Adani Wilmar Group) के कई कार्यालयों और स्टोर्स पर छापे मारी हैं। बताया गया है कि GST अधिकारियों ने बुधवार यानी 8 फरवरी की देर रात यह कार्रवाई की है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के बाद कहा गया है कि यह छापा तब मारा गया, जब आरोप लगा कि कंपनी ने कई वर्षों से GST का भुगतान नहीं किया है। इसमें कहा गया है कि अधिकारी कार्रवाई के बाद एक रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1623552075828432896
बता दें कि अडाणी ग्रुप ने कुछ समय पहले ही हिमाचल प्रदेश के बरमाणा और दाड़लाघाट में दो सीमेंट फैक्ट्रियों को भी बंद किया था। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी ने यह फैसला लिया था। उस वक्त कहा गया था कि हिमाचल प्रदेश में ट्रक ऑपरेटरों के साथ विवाद चल रहा है, क्योंकि कंपनी ने माल ढुलाई दरों में संशोधन किया था।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में अडाणी कंपनी की कुल सात कंपनियां चल रही हैं, जिनमें कोल्ड स्टोर से लेकर फलों और किराना सामान की आपूर्ति शामिल है।
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अडाणी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग फर्म की रिपोर्ट से जुड़ी दो जनहित याचिकाओं (PIL) पर सुनवाई करेगा। PIL में हिंडनबर्ग रिसर्च को साजिश करार देते हुए इसकी जांच अदालत की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई है।
यह PIL अधिवक्ता एमएल शर्मा और विशाल तिवारी की ओर से दायर की गई है। याचिका में दावा किया गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च फर्म की रिपोर्ट से अडाणी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज हुई है और निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: