Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य हरेंद्र डाबरा की करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये संपत्ति अवैध रूप से कमाए गए धन से अर्जित की गई थी।
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में था डेढ़ करोड़ का मकान
जानकारी के मुताबिक नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। इसी के तहत कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य योगेश डाबरा के भाई हरेंद्र पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। बीटा 2 थाना क्षेत्र के सेक्टर बीटा-2 में स्थित योगेश डाबरा के भाई हरेंद्र डाबरा के तीन मंजिला मकान को जब्त किया गया है।
हरेंद्र के खिलाफ दर्ज हैं 23 मुकदमे
पुलिस अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि इस मकान की कीमत करीब डेढ़ रुपये है। कुख्यात बदमाश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में ये कार्रवाई हुई है। बता दें कि रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य डाबरा पर करीब 23 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या, डकैती, फिरौती के लिए अपहरण, रंगदारी आदि की धाराएं शामिल हैं।
ढोल नगाड़ों के साथ कराई मुनादि
हरेंद्र डाबर के तीन मंजिला मकान की कुर्की के समय पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ मुनादि भी कराई। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में कुख्यात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई जा रही है। इसी क्रम में रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य योगेश डाबरा के भाई हरेंद्र डाबरा के करीब डेढ़ करोड़ रुपए के मकान को जब्त किया गया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
4 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
8 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
20 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
21 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
22 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
22 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
22 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
1 day agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
1 day agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines