हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बारात में नाचते-नाचते बच्चे की मौत; घोड़े ने मारी लात, बुझ गया घर का चिराग

A 6-year-old Boy Died By Horse Kicked: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारात में नाच रहे 6 साल के एक बच्चे को घोड़े ने लात मार दी, जिससे उस बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

A 6-year-old Boy Died By Horse Kicked: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शादी का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब बारात में नाच रहे 6 साल के एक बच्चे को घोड़े ने लात मार दी, जिससे उस बच्चे की मौत हो गई। इस हैरान और परेशान कर देने वाली घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को इस घटना का CCTV फुटेज भी मिला।

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

ये घटना कानपुर जिले के हनुमंत विहार इलाके में ठाकुर चौक की है। यहां रविवार को शादी थी, जिसकी बारात में नाच रहे एक 6 साल के बच्चे को घोड़े ने लात मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के वायरल हो रहे वीडियो में गांव के लोग बारात का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। घोड़े के संचालकों द्वारा उसे भी नचाया जा रहा है। इसी बीच 6 साल का कृष्णा नाचते हुए घोड़े के पास पहुंच गया, तभी कृष्णा को इतनी जोर से लात मारी कि वह हवा में उछल गया और गिर गया, इसके बाद वह बेहोश हो गया। ये सारी घटना पड़ोसी के घर पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

6 साल की कृष्णा की मौत

इसमें 6 साल की कृष्णा के सिर और गर्दन पर चोट लगने के कारण बच्चे को करहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे साकेत नगर और आखिर में सर्वोदय नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार शाम को उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलने पर हनुमंत विहार थाने के एसएचओ उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें इस घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025 में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर; प्रयागराज में टोल फ्री होगी एंट्री

क्या बोले बच्चे के पिता

मृतक सुरेश चंद्र गुप्ता का बेटा है, जो ई-रिक्शा चलाता है और ठाकुर चौराहा के पास रहता है। एडिशनल डीसीपी (दक्षिण) महेश कुमार ने घोड़े की लात से लगी चोटों को मौत का कारण बताया। उन्होंने कहा कि परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है और पोस्टमार्टम और कानूनी कार्यवाही से इनकार कर दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर परिवार शिकायत दर्ज कराना चाहेगा, तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola