UP Employment Fair: मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को सौंपे नियुक्तिपत्र, साथ ही किया बड़ा एलान
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP Employment Fair: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने बुधवार को रोजगार मेले (UP Employment Fair) की शुरुआत की। इस दौरान मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMTU) के छात्रों को नौकरी देने के लिए देश की 136 से ज्यादा नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से युवाओं को नियुक्तिपत्र सौंपे। सीएम के हाथ से नियुक्तिपत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए।
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMTU) में बुधवार सुबह वृहद रोजगार मेले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम में देश की 136 से ज्यादा नामचीक कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ प्रदेश सरकार मंत्री, विधायक आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न कंपनियों में चयनित युवाओं को नियुक्तिपत्र सौंपे। इसके अलावा सीएम योगी ने विकास परियोजनाओं की सौगात भी दीं।
वृहद रोजगार मेला का शुभारंभ एवं कौशल विकास से जुड़े संस्थानों के सेवायोजित प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण… https://t.co/Yzr4cqDceV
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 3, 2022
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नए उत्तर प्रदेश का आधार खड़ा हो रहा है। कहा कि पांच साल में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। इसके अलावा एक करोड़ 61 लाख युवाओं को विभिन्न उद्यमों और इकाइयों से जोड़ा है। साथ ही 60 हस्तशिल्पियों और कारीगरों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें बैंकों से जोड़ने के लिए कार्यक्रम किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: