हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 'द हाट ऑफ आर्ट' प्रदर्शनी शुरू

इसमें देश भर के करीब 400 से ज्यादा फाइन आर्टिस्ट, मूर्तिकार, मूरल आर्टिस्ट, फोटोग्राफर्स और डिजिटल आर्टिस्ट भाग लेने वालें है।

विज्ञापन
delhi news

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में कला प्रदर्शनी की 19 जनवरी से शुरू हो गई है। इसमें देश भर के करीब 400 से ज्यादा फाइन आर्टिस्ट, मूर्तिकार, मूरल आर्टिस्ट, फोटोग्राफर्स और डिजिटल आर्टिस्ट भाग लेने वालें है। यह यह एक्जीबिशन तीन दिनों तक चलेगा। इस एक्जीबिशन के दूसरे दिन दिल्ली के सांसद परवेश वर्मा ने दौरा किया इस दौरान उनको पेंटिंग भेंट की गई।

इसकी शुरुआत फिल्म अभिनेता विंदू दारासिंह, मुख्य अतिथि पद्मश्री डाॅ. हर्ष महाजन और द हाट ऑफ आर्ट एग्जीबिशन की सीईओ ज्योति यादव और मुकेश मिस्त्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर विंदू दारासिंह ने बताया कि दिल्ली के प्रगति मैदान में कमर्शियल आर्ट की इतनी बड़ी एग्जीबिशन पहली बार लगी है जिसमें कला और कलाकारों की असीम संगम अपने आप में एक मिशाल है।

द हाट ऑफ आर्ट एग्जीबिशन की डायरेक्टर ज्योति यादव ने बताया कि समाज के हर वर्ग के लिए कला का समावेश यहां किया गया है। भारतीय कलाकारों को बड़े शहरों के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिये हमारा प्रयास है। मेट्रो सिटी सहित देश के ग्रामीण इलाकों के चित्रकार भी हमसे जुड़े हैं। यहां हर एक विजिटर के लिए उनकी क्षमता के अनुसार ओरिजनल आर्टवर्क मिल सकता है। इस मुहिम में दिल्ली के ही राजनेता हरीश वर्मा भी जुड़ गए है जो टूरिज्म के माध्यम से कला को एक नए आयाम की की तरफ ले जाने को अग्रसर हैं।

विज्ञापन

पेज वन एवं 70 एमएम की मिसिया हेड सुशीलाजीत साहनी ने बताया कि एग्जीबिशन में लगभग 2000 से ज्यादा विभिन्न शैलियों के चित्र देखने को मिलेंगे जिसमें राजस्थान से पीछवाई, मिनियचर, महाराष्ट्र की वरली, तमिल की तंजोर, बंगाल की कालीघाट, बिहार की मधुबनी से लेकर नए जमाने की ऐबसट्रेक्ट पेंटिंग, रिजेन आर्ट, मूर्तिकला के साथ-साथ केरल के मूराल व बेहतरीन फोटोग्राफी भी देखने को मिलेगी। इस प्रदर्शनी में राम मंदिर व श्री राम की सुंदर पेंटिंग सभी का मनमोह रही है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola