Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला हत्‍या मामले का आरोप‍ी शूटर टीनू पुलिस हिरासत से फरार

Sidhu Moose Wala Murder Case

नई दिल्ली: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मुसेवाला की हत्‍या के मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने की खबरें आ रही है। बताया जाता है कि सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर दीपक टीनू पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हुआ है। इससे पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया है।

शूटर दीपक टीनू गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मानसा पुलिस टीनू को कपूरथला जेल से रिमांड पर लाई थी। उसी वक्त वो पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया है।

फिलहाल पुलिस की तरफ से अभी कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।. फरार के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आखिरकार कड़ी सुरक्षा के बीच टीनू कैसे फरार हुआ ?

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, मानसा पुलिस ने दीपक टीनू के फरार होने की पुष्टि की है। मानसा पुलिस ने बताया है कि आज सुबह गैंगस्‍टर के करीब सहयोगी दीपक टीनू को सीआइए स्‍टाफ की टीम द्वारा निजी वाहन में कपूरथला जेल से रिमांड पर मानसा लाया जा रहा था। इसी दौरान दीपक टीनू फरार हो गया। सिद्धू मूसेवाला हत्‍याकांड से उसके कनेक्‍शन के बारे में जांच हो रही थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ