Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक साथ 3 बदमाशों को लगी गोली, जानें कितना कैश हुआ बरामद

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को एक साथ गोली लगी है। घायल बदमाशों की पहचान मोनू, राजेंद्र और कमलेश के रूप में हुई है।

greater noida encounter

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को एक साथ गोली लगी है। घायल बदमाशों की पहचान मोनू, राजेंद्र और कमलेश के रूप में हुई है। तीनों ने मिलकर एक दर्जन से अधिक आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। हाल ही में बदमाशों ने चार घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को छकाया था। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए चोरी के 13,500 नकद, 3 तमंचे, चोरी की बाइक समेत कई अन्य सामान बरामद किया है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मोजरबियर गोलचक्कर के पास हुई मुठभेड़

विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि मोजरबियर गोलचक्कर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। बदमाश जंगल की तरफ भागे। घेराबंदी कर उनको काबू किया गया है। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। तीनों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

रेकी करने के बाद करते थे चोरी

विज्ञापन

पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि तीनों बदमाश रेकी करने के बाद चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बदमाश वर्ष 2021 में ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं। बदमाशों के खिलाफ नोएडा के फेस 2 थाने में लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

कासना में बनाया था ठिकाना

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि तीनों बदमाशों ने वर्तमान में कासना के गांव सिरसा में अपना ठिकाना बनाया हुआ था। आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वही जाकर छुप जाते थे। मोबाइल कॉल पर बात करने के बजाय बदमाश आपस में व्हाट्सएप कॉल पर बात करते थे, जिससे कि पुलिस उन तक ना पहुंच सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ