यूपी में बड़ा हादसा, डबल डेकर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत 25 घायल

Road accident in Uttar Pradesh: दुर्घटना सोमवार सुबह 8 बजे हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि 6 घायलों की हालत गंभीर है।

Road accident in Uttar Pradesh

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Road accident in Bahraich Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई है। यहां एक डबल डेकर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 25 लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों में बस चालक भी शामिल है। तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बस गुजरात के राजकोट से आ रही थी और यूपी के बलरामपुर जा रही थी। हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र में बहराइच-श्रावस्ती मार्ग पर धरसवां गांव के पास हुआ।

विज्ञापन

हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना सोमवार सुबह 8 बजे हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि 6 घायलों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

आवागमन रहा बाधित

विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। हादसे की वजह से देर तक आवागमन बाधित रहा। कुछ समय बाद वाहनों को सड़क से हटाकर रास्ता खाली कराया गया, जिसके बाद फिर से आवागमन शुरू हुआ। दोनों वाहन एक दूसरे में घुस गए थे जिन्हें जेसीबी की मदद से अलग किया गया।

एसपी और डीएम पहुंचे

विज्ञापन

मौके पर एसपी भी पहुंचे जिन्होंने पुलिस को घायलों का इलाज कराने और पूरी मदद करने का निर्देश दिया। बहराइच की जिलाधिकारी मोनिका रानी भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। वहीं अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ