Ghaziabad Traffic Relief: NH-9 पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, नए जंक्शन और कट से खत्म होगी घंटों जाम की परेशानी

NHAI Project Ghaziabad: गाजियाबाद में ट्रैफिक की समस्या कोई नई बात नहीं है. एनएच-9 पर छिजारसी से लेकर वेवसिटी के बीच आसपास के इलाकों में जाने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में इन रूट पर सफर करने वाले लोगों को सीधी कनेक्टिविटी और जाम से निजात दिलाने के लिए NHAI पांच जगहों पर रोड चौड़ीकरण और एफओबी बनाने जा रहा है.

NHAI Project Ghaziabad

गाजियाबाद में जाम से मिलेगी राहत. (Image: AI )

विज्ञापन

गाजियाबाद में रहने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (NH-9) पर यातायात को सुगम बनाने और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की तैयारी शुरू हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) छिजारसी से वेवसिटी तक सड़क चौड़ीकरण, नए जंक्शन और फुट ओवर ब्रिज (FOB) बनाने की योजना पर काम कर रहा है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य रोजाना लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम को कम करना और लोगों के सफर को बेहतर आरामदायक बनाना है. इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ उद्योगों से जुड़े लोगों को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद को मिलेगा जाम से छुटकारा! 185 सड़कें होंगी चौड़ी और चकाचक, PWD ने भेजा

विज्ञापन

ट्रैफिक दबाव होगा कम

इस प्रोजेक्ट के तहत लालकुआं और डासना के बीच स्थित बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र के पास नया कट बनाया जाएगा, जिससे इस इलाके को एनएच-9 से सीधा संपर्क मिल सकेगा. वर्तमान में भारी वाहन लंबा रास्ता तय करके गुजरते हैं, जिसके कारण लालकुआं और जीटी रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. सड़क चौड़ी होने और नए प्रवेश-निकास मार्ग बनने के बाद ट्रकों और बड़े वाहनों की आवाजाही आसान होगी. रिपोर्च के मुकाबिक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पांच जगहों पर रोड चौड़ीकरण और एफओबी बनाने जा रहा है. छिजारसी में जहां एनएच नौ पर प्रवेश और निकासी के लिए सात की जगह नौ मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी तो लालकुआं से डासना के बीच मणिपाल अस्पताल से पहले बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र में नया कट बनाया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार इस पूरे विकास कार्य पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इससे व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और रोजाना यात्रा करने वालों का समय भी बचेगा.

इन प्रमुख स्थानों पर होंगे बड़े बदलाव

  • इस परियोजना के तहत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर निर्माण और सुधार कार्य किए जाएंगे:
  • छिजारसी जंक्शन के पास सड़क चौड़ीकरण.
  • विजयनगर जंक्शन क्षेत्र में यातायात सुधार कार्य.
  • औद्योगिक रोड जंक्शन के आसपास नई व्यवस्था.
  • सेक्टर 63 नोएडा के पास नया जंक्शन.
  • मेरठ रोड पर लालकुआं के आगे नया संपर्क मार्ग.
  • बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र के लिए नया कट.
  • विजयनगर और वेवसिटी के पास आधुनिक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण.

इन सुविधाओं से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा.

फुट ओवर ब्रिज और नए जंक्शन बदलेंगे शहर की तस्वीर

विजयनगर बाईपास और वेवसिटी क्षेत्र में बनने वाले फुट ओवर ब्रिज लोगों की दैनिक जिंदगी को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे. इस एफओबी के निर्माण पर करीब साढ़े 12 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है. इसमें विभाग की तरफ से एफओबी के बस स्टैंड को हटाने के साथ चौकी को शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि अभी एक्सप्रेसवे पार करने के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, लेकिन एफओबी बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी. वहीं, एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़े औद्योगिक क्षेत्रों में रोजाना सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही होती है, जिससे जाम की समस्या पैदा होती है, लेकिन नए जंक्शन और चौड़ी सड़कों से यातायात व्यवस्थित होगी और रोज-रोज की समस्या से राहत मिलेगा, और शहर का परिवहन ढांचा पहले से अधिक मजबूत बनेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना गाजियाबाद की कनेक्टिविटी, व्यापार और जीवनशैली को नई दिशा देने का काम करेगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ