गुरुग्राम वालों के लिए बड़ी राहत की खबर! अब नहीं होना पड़ेगा जाम से परेशान, NHAI ने सिरहौल बॉर्डर से साइबर सिटी तक एलिवेटेड रोड को दी मंजूरी

गुरुग्राम को ट्रैफिक समस्या से दूर करने के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, सिरहौल बॉर्डर से लेकर साइबर सिटी तक एक एलिवेटेड रोड बनना है, जिसको लेकर NHAI ने तो मंजूरी दे दी है, लेकिन GMDA से सहमति मिलनी बाकी है.

NHAI Sirhaul Border to Cyber City Road

गुरुग्राम को जाम से राहत देने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट. (Image: AI)

गुरुग्राम और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले लाखों लोगों रोजाना पीक आवर के दौरान भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है. सबसे ज्यादा दबाव सिरहौल बॉर्डर से लेकर साइबर सिटी तक (दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन का सिरहौल बॉर्डर से लेकर शंकर चौक का भाग) रहता है. लोगों को इस समस्या से राहत देने के लिए सिरहौल बॉर्डर से शंकर चौक के नजदीक साइबर सिटी तक एलिवेटेड रोड बनाने की कागजी कार्यवाही तेज कर दी गई है.  इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद रोजाना के जाम से राहत मिलेगी और शहर के विकास में यह बड़ा कदम साबित होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां पहुंचा इस प्रोजेक्ट के काम?

इस प्रोजेक्ट को लेकर रियल एस्टेट कंपनी DLF ने अपने प्रस्ताव का प्रेजेंटेशन NHAI भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ-साथ गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण को दे दिया है. अब जीएमडीए के मुख्य अभियंता (रोड) प्रवीण चौधरी प्रेजेंटेशन के आधार पर कंपनी के अधिकारियों से बातचीत करेंगे और अगले हफ्ते GMDA द्वारा सहमति देने का फैसला लिया जाएगा. वैसे तो साइबर सिटी के कई इलाकों में ट्रैफिक का भारी दबाव है लेकिन सबसे ज्यादा दबाव सिरहौल बॉर्डर से लेकर साइबर सिटी तक रहता है. दोनों के बीच दूरी सिर्फ 700 मीटर के आसपास है, लेकिन रोज के ट्रैफिक से इतनी छोटी यात्रा में भी घंटों का वक्त बीत जाता है. ऐसे में यह नया एलिवेटेड रोड बनने से इस रूट का ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा.

NHAI से मिली मंजूरी

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रस्ताव को NHAI द्वारा सहमति दे दी गई है बस अब जीएमडीए की ओर से सहमति मिलनी बाकी है, जिसके बाद एस्टीमेट तैयार कर आगे काम किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार या मंगलवार को मुख्य अभियंता (रोड) प्रवीण चौधरी कंपनी द्वारा प्रस्तुत प्रेजेंटेशन पर कुछ सवाल-जवाब किए जाएंगे. जिसके बाद इस प्रोजेक्ट का रास्ता आसान हो सकेगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ