2000 के नोट पर RBI के फैसले पर CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, PM मोदी के लिए कही यह बात

cm arvind kejriwal

cm arvind kejriwal

विज्ञापन

Delhi News: भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला किया है। यानि अब तक जो नोट छप चुके हैं, उन्हें 30 सितंबर 2023 तक बदला जा सकेगा। इस फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिाय है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशआना साधा है।

केजरीवाल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

आरबीआई के फैसले पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘इसीलिए हम कहते हैं प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा होना चाहिए, एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है।’ अरविंद केजरीवाल ने फैसले पर कहा कि इससे जनता को परेशानी होती है।

विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि ‘पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा, अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार खत्म होगा, इसीलिए हम कहते हैं पीएम पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।’

बता दें कि आरबीआई की इस घोषणा के बाद अब जिन लोगों के पास दो हजार रुपए के नोट हैं उन्हें बैंक में जमा कराना होगा। हालांकि यह मार्केट में पहली की तरह चलते रहेंगे। लेकिन जब पूरे नोट बैंक में जमा हो जाएंगे तो यह चलन में नहीं रहेंगे। आम आदमी बैंक में अपने 2000 के नोट जमा कराकर दूसरे नोट वापस ले सकता है। हालांकि इसके लिए कुछ गाइडलाइन भी बनाई गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ