Weather Alert: राजस्थान में सूखा रहा सावन का दूसरा सप्ताह, जानिए आपके जिले में कब बरसेंगे बादल
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Weather Alert: राजस्थान में सावन के दूसरे महीने में बारिश थम सी गई है। जुलाई में प्रदेश में जमकर बारिश हुई। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले 10 दिन से बारिश नहीं हुई है। धूप निकलने से तापमान भी चढ़ने लगा है। वहीं बुधवार को जयपुर में गर्मी से लोग बेहाल दिखे। मौसम विभाग ने आज उदयपुर-कोटा संभाग के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह तक कमजोर मानसूनी गतिविधियां जारी रहेगी। इस दौरान अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहने जबकि केवल दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों में छिटपुट बारिश की संभावना है। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार को जयपुर में 32.6 डिग्री, पिलानी में 34.9 डिग्री, सीकर में 32.2 डिग्री, कोटा में 32.9 डिग्री, चित्तौड़गढ में 32.8 डिग्री, जैसलमेर में 36 डिग्री, जोधपुर के फलौदी में 37.2 डिग्री, बीकानेर में 35.5 डिग्री, गंगानगर में 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
मौसम विभाग की मानें तो राज्य के पश्चिमी हिस्से में अगले सप्ताह तक मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं। जोधपुर और बीकानेर संभाग में हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस दौरान राज्य में एक-दो जगह पर बारिश के आसार बन सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
ये भी देखेंः
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: