Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

उदयपुर में ‘घूंघट गैंग’ का खौफनाक खेल, पुलिस ने ऐसे खोला मोहित ज्वेलर्स चोरी कांड

शहर में हुई हाई-प्रोफाइल मोहित ज्वेलर्स चोरी कांड का आखिरकार खुलासा हो गया है. पुलिस ने 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर 30 किलो चांदी बरामद की है. इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन की टीम ने अंजाम दिया. टेक्निकल सर्विलांस, पुराने अपराधियों की लिस्ट और ग्राउंड इंटेलिजेंस के आधार पर बनाई गई 7 टीमों ने दिन-रात मेहनत की. दिन-रात ऑपरेशन चला और आखिरकार एक सुराग मिला चित्तौड़गढ़ कनेक्शन का!

Author
Written By: kj.srivatsan Updated: Mar 30, 2026 20:57

शहर में हुई हाई-प्रोफाइल मोहित ज्वेलर्स चोरी कांड का आखिरकार खुलासा हो गया है. पुलिस ने 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर 30 किलो चांदी बरामद की है. इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन की टीम ने अंजाम दिया. टेक्निकल सर्विलांस, पुराने अपराधियों की लिस्ट और ग्राउंड इंटेलिजेंस के आधार पर बनाई गई 7 टीमों ने दिन-रात मेहनत की. दिन-रात ऑपरेशन चला और आखिरकार एक सुराग मिला चित्तौड़गढ़ कनेक्शन का!

कैसे हुई वारदात?

14 मार्च की रात कुराबड़ इलाके में स्थित ज्वैलरी दुकान के ताले तोड़कर बदमाश 20 तोला सोना और 100 किलो चांदी लेकर फरार हो गए. सुबह होते ही इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई.

---विज्ञापन---

ऐसे पहुंचे चोरों तक

तकनीकी साक्ष्यों और पुराने अपराधियों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के शिवा, कालूलाल और महेंद्र कंजर को दबोच लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपने 6 साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 30 किलो चांदी बरामद कर ली.

चौंकाने वाला खुलासा

जांच में सामने आया कि ये बदमाश महिलाओं के कपड़े पहनते थे. बाइक से गांवों में घूमते थे. CCTV से बचने के लिए चेहरा ढकते थे और पलक झपकते ही चोरी को अंजाम देते थे.

---विज्ञापन---

अभी भी जारी है तलाश

गैंग के अन्य सदस्य अर्जुन, रामचंद्र और कुंदन अभी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. अब तक की पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी गंभीर है. जहां महेंद्र के नाम 16 केस हैं. वहीं, कालूलाल के ऊपर 8 केस और शिवा के खिलाफ 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं. यानी ये कोई आम चोर नहीं… बल्कि शातिर प्रोफेशनल गैंग था.

First published on: Mar 30, 2026 08:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.