---विज्ञापन---

Rajasthan News: अजमेर में सुदृढ़ होगी जलापूर्ति व्यवस्था, सीएम गहलोत ने 31.14 करोड़ के वित्तीय प्रस्ताव को दी स्वीकृति

Rajasthan News: अजमेर में अब सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलापूर्ति की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31.14 करोड़ रूपए की वित्तीय मंजूरी प्रदान की है। गहलोत की इस स्वीकृति से अजमेर में पाइप लाइन संबंधी तथा अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे। अजमेर जलापूर्ति योजना के तहत […]

---विज्ञापन---

Rajasthan News: अजमेर में अब सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलापूर्ति की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31.14 करोड़ रूपए की वित्तीय मंजूरी प्रदान की है। गहलोत की इस स्वीकृति से अजमेर में पाइप लाइन संबंधी तथा अन्य आवश्यक कार्य किए जाएंगे।

अजमेर जलापूर्ति योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 12 करोड़ रूपए, वर्ष 2024-25 में 16 करोड़ रूपए एवं वर्ष 2025-26 में 3.14 करोड़ रूपए की राशि व्यय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस साल बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

---विज्ञापन---

दुदीया तालाब के सौन्दर्यीकरण में खर्च होंगे 2 करोड़ रुपए

इसके अलावा पर्यटन विभाग सिरोही जिले के दुदीया तालाब का सौन्दर्यीकरण करेगा। इसके साथ ही, जिले के इस्बोर महादेव मंदिर के पास घाट का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 2.21 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है। इस स्वीकृत राशि से दुदीया तालाब के घाट का निर्माण, फाउंटेन विद स्टैच्यू, चबूतरा, मुख्य दीवार, पेचिंग वर्क, रेलिंग, रोड लाइट सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।

इनमें 1.62 करोड़ रूपए की लागत आएगी। जिले के इस्बोर महादेव मंदिर के पास घाट पर मुख्य दीवार, चबूतरा, प्रतिमाएं, रेलिंग, चेक डेम निर्माण एवं सौन्दर्यकरण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। इनमें 59.48 लाख रूपए व्यय होंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 07, 2023 11:52 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola