Rajasthan Election Exit Polls Results 2023: राजस्थान में कांटे का मुकाबला, Times Now के सर्वे में भाजपा को 120 सीटें

Rajasthan Exit Polls 2023: राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। टाइम्स नाऊ के सर्वे में भाजपा को ज्यादा सीटें हासिल हुई हैं।

---विज्ञापन---

Rajasthan Election Exit Poll Results 2023: राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों को लेकर टाइम्स नाऊ चैनल के आंकड़े सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार, राजस्थान में भाजपा की सरकार बन सकती है। टाइम्स नाऊ ने भाजपा को 108 से 128 जीतें दी हैं। वहीं कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 13 से 22 सीटें मिल रही हैं।

राजस्थान में इस समय कांग्रेस की सरकार है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। 25 नवंबर 2023 को राज्य में नई सरकार चुनने के लिए मतदान हुआ। प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इस बार राजस्थान में एक ही चरण में वोटिंग हुई और करीब 75.45 फीसदी मतदान हुआ। 200 में से 199 निर्वाचन क्षेत्रों में ही वोटिंग हुई थी। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया था।

Live TV: https://hindi.news24online.com/live-tv/

News 24 Live (English): https://news24online.com/

News 24 (Hindi): https://hindi.news24online.com/

News 24 WhatsApp Channel: https://www.whatsapp.com/channel/0029VaAEXHyDOQIgFgaNlY0e

News 24 YouTube Channel: https://www.youtube.com/@News24thinkfirst

First published on: Nov 30, 2023 06:17 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें