मेरी तारीफ करने वालों को भाजपा ने दंडित किया... सीएम गहलोत ने वसुंधरा को लेकर ऐसा क्यों कहा?

Rajasthan Election 2023 CM Ashok Gehlot Vasundhara Raje: सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि जिन भाजपा नेताओं ने मेरी तारीफ की उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है।

Rajasthan Election 2023 CM Ashok Gehlot Vasundhara Raje

Rajasthan Election 2023 CM Ashok Gehlot Vasundhara Raje

Rajasthan Election 2023 CM Ashok Gehlot Vasundhara Raje: सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि जिन भाजपा नेताओं ने मेरी तारीफ की उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। सरदारपुरा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सीएम पहली बार जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और विधायक सूर्यकांता व्यास और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को मेरी प्रशंसा करने के कारण नुकसान उठाना पड़ा। बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी 76 प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है।

विज्ञापन

मेरी तारीफ करने वालों को भाजपा ने दंडित किया

सीएम ने कहा कि जिन भाजपा नेताओं ने मेरी तारीफ की उन्हें दंडित होना पड़ रहा है। जब सूरसागर से सूर्यकांता व्यास का टिकट रद्द कर दिया, तो मैंने कहा जिन्होंने मेरी तारीफ की और मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया उन्हें आखिरकार क्यों दंडित किया गया? अब सूर्यकांता को सजा मिल गई। वसुंधरा की कोई गलती नहीं थी लेकिन उन्होंने मेरी 2 बार तारीफ की इसलिए उन्हें भी दंडित किया गया।

विज्ञापन

भाजपा का गुजरात माॅडल यहां नहीं चलेगा

सीएम ने इस दौरान भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के पास राजस्थान में कार्यकर्ताओं की कमी है क्या? कि उन्होंने 7 सांसदों को मैदान में उतारना पड़ रहा है। वहीं टिकट बंटवारे पर मची सिर फुटव्वल को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी में अंदरूनी कलह मची है। प्रदेश में पहली बार भाजपा के कार्यालयों में तोड़फोड़ और आग लगाने की घटनाएं सामने आ रही है। गुजरात माॅडल राजस्थान में नहीं चलने वाला है। यह माॅडल यहां फेल हो जाएगा। ऐसा माहौल में मैंने किसी पार्टी में नहीं देखा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ