शहीद नीरज के अंतिम संस्कार में छलके CM के आंसू, जयपुर के बेटे का बदला लेंगे

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जयपुर निवासी नीरज उधवाणी को अंतिम विदाई दी गई। सीएम भजनलाल ने कहा- खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।

Pahalgam terror attack

Pahalgam terror attack

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 27 मासूम लोगों की जान चली गई और 17 लोग घायल हो गए। जिन लोगों की जान गई उनमें से एक थे जयपुर के मॉडल टाउन स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी के रहने वाले नीरज उधवाणी। उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ बुधवार को किया गया, लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।  वहीं सीएम भजनलाल का भी गुस्सा फूटा और उन्होंने कहा खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा। नीरज की मौत से जयपुर की फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी में मातम पसरा हुआ था।

विज्ञापन

अंतिम यात्रा में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजे

पहलगाम में आतंकियों की गोली का शिकार बने जयपुर के लाल नीरज उधवाणी का अंतिम संस्कार बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ झालाना स्थित श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जयपुर की सड़कों पर नीरज की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे गूंजे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम भजनलाल शर्मा ने दी सांत्वना

नीरज को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी नीरज के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उनके परिवार से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नीरज की मां ज्योति से मुलाकात की, उनके आंसू पोंछे और उन्हें ढांढस बंधाया।

विज्ञापन

 खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा

सीएम भजनलाल शर्मा ने नीरज के परिवार वालों से मुलाकात की और उनकी मां को ढांढस बंधवाते हुए कहा कि सरकार नीरज के हत्यारों को बख्शेगी नहीं। उन्होंने आगे कहा- “पर्यटकों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा। केंद्र सरकार ने कुछ फैसले लिए हैं, लेकिन आने वाले समय में और सख्त कदम उठाए जाएंगे। आतंक को जड़ से खत्म करना हमारी प्राथमिकता है।” वहीं राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि शहीद नीरज के परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी। साथ ही, आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ