जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में मचा सियासी बवाल रोज नए रूप में उभर कर सामने आता है। रोज नए बयानवीर नेता सामने आते हैं और कुछ न कुछ विवादित बयान देते हैं, फिर इनके काउंटर में बयान आते हैं। और इस तरह से कांग्रेस का यह संकट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। अब ताजा मामला राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना का है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस में नहीं रहना चाहते हैं, वही बयान दे रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि अगर आलाकमान ने कोई निर्देश जारी करते हुए बयान देने पर रोक लगा दी है, तो फिर बाकी नेताओं को भी इसकी अहमियत समझनी होगी। वहीं अपने मातहत अफसरों और महकमे में अधिकारियों की ACR के मामले पर भी परसादी लाल मीणा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह भी अपने महकमे में अफसरों की ACR भर रहे हैं। पिछले 3 कार्यकाल में उन्होंने लगातार अपने विभाग में काम कर रहे अफसरों की एसीआर भरी है और उन्हें किसी अधिकारी से कोई परेशानी नहीं हुई है।
अब इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना के बयान के अलग-अलग सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि परसादी लाल ने इशारों में पायलट कैंप के माने जाने वाले मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा और विधायक दिव्या मदेरणा को नसीहत दी है। जबकि एसीआर भरने के मामले में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पर निशाना साधा है।
दरअसल, बीते दिनों खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की तरफ से अफसरों की ACR भरे जाने को लेकर एक बयान आया था, जिसके जवाब में पीएचईडी मंत्री महेश जोशी ने प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता की, उन्होंने अपने मन की बात कही। बयानबाजी के इस कुंड में कइयों ने बयानों की आहुति डाली। बेलगाम नौकरशाही को लेकर विधायकों ने भी सवाल खड़े किए थे। इनके अलावा राजेंद्र सिंह गुढ़ा और दिव्या मदेरणा ने भी इस मसले पर लगातार बयान देकर मामले को गरमाए रखा है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
11 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
13 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
15 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines