Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

Jaipur: जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट से मिल रहा आत्मसम्मान, 10 प्रदेशवासियों ने जीती 10 लाख रूपये की ईनाम राशि

Jaipur: प्रदेश में 7 जुलाई से आयोजित हो रहे जन.सम्मान वीडियो कांटेस्ट से प्रदेश की सभी महत़्वपूर्ण जन.कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रचनात्मक तरीके से पहुंच रही है। आमजन राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी रोचक तरीके से वीडियो के माध्यम से देकर ईनाम जीत रहे हैं और उन्हें नई पहचान भी मिल रही है। इस […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Jul 20, 2023 08:37
Jaipur, Jan Samman Video Contest

Jaipur: प्रदेश में 7 जुलाई से आयोजित हो रहे जन.सम्मान वीडियो कांटेस्ट से प्रदेश की सभी महत़्वपूर्ण जन.कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रचनात्मक तरीके से पहुंच रही है। आमजन राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी रोचक तरीके से वीडियो के माध्यम से देकर ईनाम जीत रहे हैं और उन्हें नई पहचान भी मिल रही है।

इस प्रकार योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ अब तक 10 लोगों को 10 लाख रुपए की ईनाम राशि मिल चुकी है। द्वितीय स्थान पर रहने वालों ने 50 हजार रूपये और तीसरे स्थान पर रहे विजेता 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत रहे हैं। साथ ही एक हज़ार प्रदेशवासियों को 1000 रूपये प्रति व्यक्ति का प्रेरणा पुरस्कार मिल चुका है।

---विज्ञापन---

विजेताओं ने जताया सीएम का आभार

रविवार 16 जुलाई के परिणाम बुधवार को जारी किए गए। जिसमें जयपुर के नाथूलाल सैनी ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते। प्रथम पुरस्कार हासिल करने पर उन्होंने बहुत खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JansammanJaiRajasthan के साथ उन्होंने अपना वीडियो पोस्ट किया था। दूसरे स्थान पर हनुमानगढ़ की संतरो रहीं। उन्होंने 50 हजार रूपये की इनाम राशि प्राप्त की। उन्होंने हर्ष जाहिर करते हुए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसी प्रकार प्रतापगढ़ के शैलेन्द्र शर्मा ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 100 प्रदेशवासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला। राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई पहचान भी मिल रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 20, 2023 08:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.