भाजपा नेता पर भड़क गईं कांग्रेस की विधायक, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वे भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान दीक्षित को कार में बैठे हुए थप्पड़ मारती दिख रही हैं। यह विवाद अंबेडकर स्मारक स्थल से पट्टिका हटाने के आरोप को लेकर हुआ।

Sawai madhopur

राजस्थान के सवाई माधोपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कार में बैठे एक शख्स से बहस कर रही है और फिर उसे थप्पड़ जड़ देती है। बताया जा रहा है कि थप्पड़ मारने वाली महिला कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा हैं और थप्पड़ खाने वाला व्यक्ति भाजपा का स्थानीय नेता है।

विज्ञापन

कार में बैठे भाजपा नेता को घेरा और…

वीडियो सवाई माधोपुर जिले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्मारक पट्टिका लगाने को लेकर एक स्थानीय भाजपा नेता से विवाद हो गया। इसके बाद विधायक इंदिरा मीणा इस कदर भड़क गईं कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा नेता को घेर लिया और थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन

वीडियो में इंदिरा मीणा भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान दीक्षित को कार में बैठे हुए कॉलर से पकड़ती नजर आ रही हैं और इस दौरान उन्हें एक थप्पड़ भी मारती हैं।

यहां देखें वीडियो

विज्ञापन

स्मारक पट्टिका हटाए जाने से नाराजगी

यह घटना रविवार रात बोली कस्बे के अंबेडकर चौक की बताई जा रही है। आरोप है कि अंबेडकर प्रतिमा के चबूतरे से उनके नाम की स्मारक पट्टिका हटा दी गई, और विधायक का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने यह काम किया। इसी को लेकर नाराज विधायक ने दीक्षित का कॉलर पकड़ लिया और थप्पड़ मार दिया। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह गुर्जर ने विधायक के इस व्यवहार की निंदा करते हुए इसे “शर्मनाक” बताया। वहीं, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी कहा कि इंदिरा मीणा का आचरण अनुचित था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग कांग्रेस विधायक की तीखी आलोचना कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ