Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

हिसार में बड़ा सड़क हादसाः हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी वाॅल्वो बस, 35 घायल

Hisar News: हरियाणा के हिसार में मंगलवार सुबह सवारियाें से भरी वाॅल्वो बस पलट गई। इससे बस में सवार 35 यात्रियों को चोटें आई है। हादसा हिसार जिले के हांसी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बस दिल्ली से राजस्थान के अनूपगढ़ जा रही थी। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि जब बस हांसी के […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Aug 16, 2023 13:03
Road Accident In Hisar

Hisar News: हरियाणा के हिसार में मंगलवार सुबह सवारियाें से भरी वाॅल्वो बस पलट गई। इससे बस में सवार 35 यात्रियों को चोटें आई है। हादसा हिसार जिले के हांसी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बस दिल्ली से राजस्थान के अनूपगढ़ जा रही थी।

बस में सवार यात्रियों ने बताया कि जब बस हांसी के सैनीपुरा गांव के पास पहुंची तो सामने से जानवर आ गए जिससे बैलेंस बिगड़ गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने घायल यात्रियाें को बस से बाहर निकाला तो उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हिसार रेफर किया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा किया और जाम खुलवाया।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। बस पलटने के बाद चीख पुकार मच गई। वहीं 35 घायल यात्रियों में से 5 को गंभीर चोटें आईं हैं। एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर किया गया।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 16, 2023 01:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.