---विज्ञापन---

राजस्थान के बाड़मेर में बड़ा हादसा; टायर फटने से पलटी स्काॅर्पियो, 3 भाइयों की मौके पर मौत

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर में देर रात स्काॅर्पियों के पलटने से तीन भाइयों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी बेकाबू हो गई। जिसमें दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना बाड़मेर के मिठड़ा अणदाणियों की ढाणी […]

---विज्ञापन---

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर में देर रात स्काॅर्पियों के पलटने से तीन भाइयों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी बेकाबू हो गई। जिसमें दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

घटना बाड़मेर के मिठड़ा अणदाणियों की ढाणी गांव के पास की है। पुलिस ने तीनों शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजनों के अनुसार एक भाई की 1 महीने बाद ही शादी होनी थी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

गांव पहुंचने से पहले हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार मृतक मिठड़ा गांव के खंगार सिंह(24) पुत्र कानसिंह, श्याम सिंह(23) पुत्र वैरीसाल सिंह, प्रेम सिंह (23) पुत्र उम्मेद सिंह स्काॅर्पियों से तीनों बाड़मेर शहर से काम निपटाकर गांव की ओर लौट रहे थे। इस दौरान करीब मिठड़ा गांव के पास ही हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल भेजा।

First published on: Apr 05, 2023 12:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola