Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

राजस्थान

राजस्थान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, श्रीगंगानगर में इतना पहुंचा तापमान

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में भीषण गर्मी और लू चल रही है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस साल गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। जून के महीने में आज यानी 13 जून को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 13, 2025 19:22
heat wave alert in gujarat
राजस्थान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड।

Rajasthan Weather Update : देश में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है और आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। इस बीच राजस्थान में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। जून महीने में गंगानगर जिले में आजतक का सबसे अधिकतम पारा दर्ज किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीटवेव और लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके तहत राजस्थान में 13 से लेकर 15 जून तक कई कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 14 जून को भी भीषण गर्मी पड़ेगी और पूर्वी राजस्थान में आज की रात गर्म रहने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में गर्म हवाएं भी चलेंगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : तापमान 45 डिग्री के पार, रेड अलर्ट जारी, जानें दिल्ली NCR में कब होगी बारिश?

जानें आज और कल कितना रहा तापमान?

राजस्थान के श्रीगंगानगर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को अधिकतम पारा 49.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 43-48 डिग्री सेल्सियस के बीच है। तपती धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

---विज्ञापन---

जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत?

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और चक्रवाती परिसंचरण से निचले क्षोभमंडल स्तर पर मध्य प्रदेश और विदर्भ से होते हुए मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। राजस्थान में 18-19 जून को 50-60 किमी से 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी और आंधी-गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : 48 डिग्री के करीब तापमान, 70 किमी से आएगी आंधी, जानें कहां पड़ेगी गर्मी तो कहां होगी बारिश

First published on: Jun 13, 2025 06:49 PM