Rajasthan: सचिन पायलट का कोटा पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, यहां से खुली जीप में सवार होकर जाएंगे झालावाड़
Edited By Nirmal Pareek

सचिन पायलट का कोटा पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
Edited By Nirmal Pareek

सचिन पायलट का कोटा पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
कोटा: राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सचिन पायलट ने सोमवार से प्रदेश का दौरा शुरू किया। इसी बीच राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे सचिन पायलट हाड़ोती दौरे पर निकल गए हैं। सचिन पायलट जयपुर से ट्रेन में सवार होकर कोटा पहुंचे हैं। कोटा रेलवे स्टेशन पर पयलट का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
उन्होंने सफर के दौरान यात्रियों के साथ बातचीत की और सेल्फी ली। ट्रेन में सफर का वीडियो पायलट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे साथ कुछ समय सह-यात्री। हमेशा मेरी ट्रेन यात्रा का आनंद लें।’
On the train this morning from Jaipur to kota. Spend some time with my
co-passengers.
Always enjoy my train travels!! 🚊 pic.twitter.com/YQB1JZbJ7n— Sachin Pilot (@SachinPilot) October 10, 2022
कोटा रेल्वे स्टेशन पर सचिन पायलट का स्वागत करने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां कार्यकर्ताओं में सेल्फी लेने की भी क्रेज दिखाई दिया। बताया जा रहा है की सचिन पायलट यहां से खुली जीप में सवार होकर सड़क मार्ग से झालावाड़ जाएंगे।
सचिन पायलट के कोटा पहुंचने पर एक और सुंदर नजारा देखने को मिला। सचिन पायलट ने मुलायम सिंह के निधन होने के कारण उनको सम्मान देने के लिए मालाएं नहीं पहनी। सभी मालाएं हाथ में लेकर ही सबका अभिवादन स्वीकार किया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: