पति से नहीं था प्यार तो कैसे हुए चार बच्चे? सीमा हैदर का जवाब वायरल

Seema Haider Viral Video : पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रही हैं कि पति से प्यार ना होने पर भी चार बच्चे कैसे हो गए?

Pakistani husband will reveal every secret of Seema, know who called Ghulam Haider to India

सीमा हैदर और उसका पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर। -फाइल फोटो

विज्ञापन

Seema Haider Viral Video : पाकिस्तान से सीमा हैदर अवैध तरीके से भारत आ गई थीं। सीमा अकेले नहीं बल्कि अपने 4 बच्चों के साथ आई थी। सीमा का आरोप था कि उसका पति के साथ रिश्ता अच्छा नहीं था, उसके साथ अत्याचार होता है, इसलिए वह पाकिस्तान छोड़कर भागने पर मजबूर हो गई। ऐसे में सीमा हैदर से पूछा गया कि पति के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे तो चार बच्चे कैसे हो गए?

सीमा हैदर फिलहाल गौतमबुद्धनगर में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों ने शादी कर ली है, वहीं सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर ने एक याचिका भी दायर की हुई है, जिस पर सुनवाई चल रही है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीमा हैदर इस बात का जवाब दे रही हैं कि पति से प्यार ना होने के बावजूद चार बच्चे कैसे हो गए?

विज्ञापन

सीमा हैदर से सवाल पूछा गया कि अगर पति के साथ रिश्ते ठीक नहीं थे और दोनों में प्यार नहीं था तो चार बच्चे कैसे हो गए? इसके जवाब में सीमा हैदर ने कहा कि कुछ काम मजबूरी में करने पड़ते हैं। वह पहले शादीशुदा था, मैं उसके साथ शादी भी नहीं करना चाहती थी लेकिन घर वालों ने शादी करवा दी।

सीमा हैदर अपने पति और घरवालों पर कई तरह के आरोप लगा चुकी हैं। बच्चों की कस्टडी को लेकर गुलाम हैदर ने याचिका दाखिल की हुई है, गुलाम की याचिका पर सुनवाई भी चल रही है। इसी बीच सीमा हैदर का यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुलाम हैदर के चार बच्चों पर सफाई दे रही हैं।

विज्ञापन

हालांकि सीमा हैदर के इस बयान से सोशल मीडिया पर लोग सहमत नहीं हैं। एक ने लिखा कि सीमा कह रही है कि 2019 तक उसके पास फोन नहीं था और फोन मिलने के बाद कुछ साल बाद ही वह देश छोड़ भाग निकली। एक अन्य ने लिखा कि ये सीमा हैदर काफी चालाक है, इसे कब, क्या और कैसे बोलना है, सब पता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ