Rajasthan: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची सरदारशहर, पंडित भंवरलाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि

Vasundhara Raje pays tribute to Bhanwarlal Sharma

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भंवरलाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि

चूरू: विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद सोमवार को प्रदेशभर से बड़े दिग्गज नेता सरदारशहर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हेलीकॉप्टर से सरदारशहर पहुंची। इसके बाद वसुंधरा राजे गाड़ी में सवार होकर ताल मैदान पहुंची जहां पर विधायक भंवरलाल शर्मा के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वसुंधरा राजे के साथ पूर्व सांसद राहुल कस्वा और झालवाडा सांसद दुष्यंत सिंह भी रहे। इस अवसर पर वसुंधरा राजे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विधायक शर्मा राजस्थान के एक दिग्गज नेता थे और काफी बार मेरी उनसे मुलाकात हुई है, सरल स्वभाव के विधायक आज इस दुनिया में नहीं रहे, मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

इसके बाद वसुंधरा राजे ने पंडित भंवर लाल शर्मा के पुत्र राज्यमंत्री अनिल शर्मा और केसरी चंद शर्मा को भी ढांढस बंधाया। बाद में वसुंधरा राजे विधायक शर्मा के निवास पर पहुंची और विधायक की पत्नी मनोहरी देवी से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और बाद में वापस गांधी विद्या मंदिर स्थित हेलीपैड पहुंची और वहां से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर अब आगे बीदासर जाने का कार्यक्रम है।

बता दें कि राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री भंवरलाल शर्मा कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा माने जाते थे, लेकिन वह लगातार अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत का झंडा उठाए रहे। चूरू जिले की सरदारशहर सीट से 7 बार विधायक चुने जा चुके हैं, लेकिन एक बार भी गहलोत सरकार में मंत्री नहीं बन सके।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ