SOG ने पेपरलीक के फरार लोगों पर घोषित किया इनाम, लिस्ट में कई सरकारी कर्मचारी भी शामिल

SOG Announces Reward: राजस्थान में पेपरलीक मामलों की जांच कर रही एसओजी ने मास्टरमाइंड समेत कई सरकारी कर्मचारियों पर इनाम घोषित किया है। ये सभी आरोपी पेपरली मामलों में नाम सामने आने के बाद से ही फरार चल रहे हैं।

SOG Announces Reward Absconding People of Paper Leak

एसओजी ने घोषित किया पेपरलीक सरगनाओं पर इनाम

SOG Announces Reward Absconding People of Paper Leak: राजस्थान में पेपर लीक मामलों की जांच कर रही एसओजी ने शनिवार को फरार चल रहे 12 आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। एसओजी जेईएन पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड पंकज भांबू पर 1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही ओमप्रकाश ढाका पर भी 75 हजार का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन

वहीं परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की जगह पर डमी कैंडिडेट बनकर पेपर देने वाले पोरव कालेर, शैतानराम बिश्नोई, सम्मी विश्नोई, रिंकू पुत्र नवल किशोर शर्मा और विनोद कुमार रेवाड पर 50-50 हजार का इनाम रखा है। इनके अलावा वर्षा पुत्री तेजाराम बिश्नोई, सुनील बेनीवाल, दीपक और भंवरलाल पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

विज्ञापन

एसओजी ने पंकज भांबू पर घोषित किया 1 लाख रुपए

बता दें कि शैतानराम बिश्नोई जोधपुर कमिश्नरेट में काॅन्स्टेबल के पद पर तैनात था। वहीं सम्मी उर्फ छम्मी बाड़मेर की स्कूल में अध्यापिका है। वहीं वर्षा बेनीवाल जोधपुर की एक स्कूल में अध्यापिका है। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि पेपरलीक मामले में एसओजी ने साल 2024 में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में जो लोग फरार चल रहे हैं उनके खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में कई और लोगों पर इनाम की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ