'इमरती देवी बड़ी बहन, पूरी पार्टी उनसे माफी मांगती है', जीतू पटवारी के सपोर्ट में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री

Arun Yadav Support Jitu Patwari: पूर्व केन्द्र मंत्री अरूण यादव जीतू पटवारी के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने इमरती देवी को बड़ी बहन बताते हुए कहा कि पूरी पार्टी उनसे माफी मांगती है।

Arun Yadav Support Jitu Patwari

Arun Yadav Support Jitu Patwari: मध्य प्रदेश में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के ‘इमरती देवी का रस खत्म’ होने वाले बयान को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं द्वारा लगातार जीतू पटवारी के बयान की निंदा जा रही हैं। कई बार तो भाजपा नेताओं की तरफ से जीतू पटवारी के इस्तीफे की मांग भी की गई है। एक तरफ जहां इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं चुप्पी साधी है, वहीं अब पूर्व केन्द्र मंत्री अरूण यादव जीतू पटवारी के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने इमरती देवी को अपनी बड़ी बहन बताया है। साथ ही कहा कि अगर जीतू पटवारी के बयान से वह आहत हुई है तो पूरी पार्टी उनसे माफी मांगती है।

विज्ञापन

जीतू पटवारी के समर्थन में आए अरूण यादव

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का समर्थन करते हुए अरूण यादव ने कहा कि उनके बयान तोड़ मरोड़ के पेश किया गया है। उनका इमरती देवी जी को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। देवी जी बहुत सीनियर नेता हैं, पहले वह कांग्रेस में ही थीं, हमारी मंत्री थीं, हमारी बड़ी बहन हैं। अगर वह आहत हुई हैं तो पूरी पार्टी उनसे माफी मांगती है। बता दें कि अरूण यादव कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए खंडवा दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन चर्चा की और चुनावी रणनीति बनाई।

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव का तंज

मालूम हो कि प्रदेश में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान को लेकर सियासत गर्म हो गई है। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जीतू पटवारी से इस्तीफे की मांग की और कांग्रेस को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ