MP: अशोकनगर में गरजे यूपी CM योगी, बोले- विरासत टैक्स के रूप में जजिया कर लगाना चाहती है कांग्रेस

UP CM Yogi Adityanath Targets Congress: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर पहुंचे। यहां सीएम योगी ने कई मुद्दों पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।

CM Yogi Aditya Nath BJP INDI Alliance and Congress

सीएम योगी आदित्यनाथ। (File Photo)

विज्ञापन

UP CM Yogi Adityanath Targets Congress: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए मध्य प्रदेश के अशोकनगर पहुंचे। यहां सीएम योगी गुना सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए आयोजित चुनावी सभा में शामिल हुए। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कई मुद्दों पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस के विरासत टैक्स को लेकर कहा कि यह पार्टी औरंगजेब की तरह ही आप जजिया कर लगाना चाहती है।

विज्ञापन

कांग्रेस के विरासत टैक्स पर बरसे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस पर विरासत टैक्स को लेकर वार करते हुए कहा कि अब जनता के ऊपर कांग्रेस विरासत टैक्स के रूप में जजिया कर लगाना चाहती है, जो औरंगजेब के शासन के दौरान लोगों पर लगाया था। कांग्रेस के मेनिफेस्टो के अनुसार ये लोग आपके पूर्वजों के द्वारा कमाई गई संपत्ति को लेना चाह रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने औरंगजेब से कांग्रेस की तुलना करते हुए कहा कि यह पार्टी जबरन जजिया कर को लागू करना चाह रहे हैं। उन्होंने कि कांग्रेस ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाने कोशिश करने वाली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आजादी में योगदान देने वाली कांग्रेस आज पदभ्रष्ट हो गई है।

मांस निर्यात वाले बयान पर पलटवार

इस दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक के मांस निर्यात वाले बयान पर पलटवार किया। सीएम योगी ने कहा कि मुकेश नायक बताते हैं कि कांग्रेस की सरकार में 25000 करोड़ का मांस निर्यात होता था। अब भाजपा की सरकार में एक लाख करोड़ का निर्यात हो रहा है। कोई भी सनातनी गौ माता की हत्या की कल्पना नहीं कर सकता। निर्यात किसने घटाया किसने बढ़ाया यह सब आंकड़े बता देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ